ऋषिकेश मुखर्जी साल 1973 में फिल्म ‘अभिमान’ लेकर आए थे. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इसके गाने भी बेहद हिट रहे थे. कुछ गाने तो आजतक दर्शकों की जुबां पर चढ़े हुए हैं. ‘तेरी बिंदिया’ एक ऐसा गीत है जो पहली सुनते ही दिल को छू जाता है. यह गाना प्यार, अपनापन और भारतीय स्त्री की सादगी को बेहद संवेदनशील अंदाज में पेश करता है. बिंदिया, जो भारतीय संस्कृति में सिर्फ एक आभूषण नहीं बल्कि सुहाग, सम्मान और सौंदर्य का प्रतीक मानी जाती है, इस गीत में भावनाओं की धुरी बनकर सामने आती है. इस गाने को मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने आवाज दी है. पहले इसे किशोर कुमार गाने वाले थे, लेकिन उन्होंने आखिर में मना कर दिया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply