Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

एआर रहमान के ‘कम्युनल’ बयान पर रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ सोच वायरल- ‘बॉलीवुड सबसे सेक्युलर जगह है’


Last Updated:

एआर रहमान ने हाल में फिल्म इंडस्ट्री के पावर डायनामिक्स पर सवाल उठाते हुए इसे ‘साम्प्रदायिक’ भेदभाव से जोड़ा था. उन्होंने कहा कि जो लोग क्रिएटिव नहीं हैं, उनके फैसले सिनेमा पर हावी हो रहे हैं. हालांकि, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने इस पर कड़ी असहमति जताई है. ‘मर्दानी 3’ की रिलीज के बीच रानी मुखर्जी का बेबाक बयान वायरल हो रहा है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बिताए 30 साल का अनुभव बयां किया. उन्होंने बॉलीवुड को सबसे धर्मनिरपेक्ष जगह बताया, जहां केवल टैलेंट और मेहनत मायने रखती है.

ख़बरें फटाफट

एआर रहमान के 'कम्युनल' बयान पर रानी मुखर्जी की 'मर्दानी' सोच वायरलरानी मुखर्जी का एआर रहमान का बेबाक बयान.

नई दिल्ली: ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने हाल में फिल्म इंडस्ट्री में ‘कम्युनल’ माहौल और बदलते पावर डायनामिक्स को लेकर दिए गए बयान ने सुर्खियां बटोरी थीं. अब दिग्गज एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने इस मुद्दे पर अपना अलग नजरिया पेश करते हुए रहमान की बातों से असहमति जताई है.

एआर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में इंडस्ट्री के मौजूदा हालातों पर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि आज क्रिएटिव जगहों पर ऐसे लोगों का कब्जा हो रहा है जो खुद क्रिएटिव नहीं हैं, लेकिन फैसले लेने की शक्ति रखते हैं. एआर रहमान ने संकेत दिया था कि इसके पीछे ‘साम्प्रदायिकता’ एक वजह हो सकती है, जिसके कारण टैलेंटेड लोगों को दरकिनार किया जा रहा है.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *