Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘ऐसे तहस-नहस किया मानो हर गेंदबाज एक्स’, WPL जीत के बाद पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना की मां ने कसा तंज!


Last Updated:

स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ‘डब्लूपीएल’ का खिताब जीता, तो उनकी मां स्मिता मंधाना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके खलबली मचा दी. स्मृति मंधाना की मां स्मिता ने एक वायरल मीम शेयर किया, जिसमें स्मृति मंधाना की धुआंधार बल्लेबाजी को उनके ‘एक्स’ पलाश मुच्छल के लिए गुस्से से जोड़ा गया. पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना से शादी से ठीक पहले बेवफाई के आरोप लगे थे. स्मिता मंधाना ने एक इमोशनल नोट में लिखा कि स्मृति ने ट्रोल्स और निजी बेवफाई का दर्द चुपचाप सहकर बल्ले से जवाब दिया है. फैंस के लिए स्मृति मंधाना की जीत उनके हिम्मत का प्रतीक है.

ख़बरें फटाफट

'मानो हर गेंदबाज एक्स', WPL जीत के बाद पलाश पर स्मृति मंधाना की मां का तंज!Zoom

स्मृति मंधाना की निजी जिंदगी बीते दिनों सुर्खियों में थीं. (फोटो साभार: Instagram@smita_mandhna)

नई दिल्ली: वुमन प्रीमियर लीग (WPL) की खिताबी जीत से पहले स्मृति मंधाना की निजी जिंदगी लाइमलाइट में थी. संगीतकार पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद उनका रिश्ता विवादों में आया. अब ‘डब्लूपीएल’ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद स्मृति मंधाना की निजी जिंदगी और स्ट्रगल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. बहस को हवा तब मिली, जब स्मृति की मां स्मिता मंधाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसे मीम्स और इमोशनल मैसेज शेयर किए, जिन्हें सीधे तौर पर सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल पर तंज के रूप में देखा जा रहा है.

स्मृति मंधाना के लिए यह जीत केवल क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं थी. दिग्गज क्रिकेटर के फैंस मानते हैं कि यह उनकी निजी जिंदगी में आई मुश्किलों को करारा जवाब है. गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी ऐन वक्त पर टूट गई थी, जिसकी वजह पलाश मुच्छल की बेवफाई को माना गया. अब स्मृति मंधाना की मां ने शेयर किए मीम में मजाकिया लहजे में कहा गया कि उन्होंने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को ऐसे तहस-नहस किया, जैसे उन्हें हर खिलाड़ी में अपने ‘एक्स’ का चेहरा नजर आ रहा हो.

(फोटो साभार: Instagram@smita_mandhna)

मां स्मिता मंधाना का इमोशनल मैसेज
स्मिता मंधाना ने न सिर्फ मीम्स शेयर किया, बल्कि एक बेहद दिल छू लेने वाला नोट भी पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘किसी ने नहीं देखा वो रातें जब तुम चुपचाप रोई, डेढ़ महीने तक अंदर तूफान चले. ट्रोल्स ने तुम्हारी काबिलियत पर सवाल उठाए, लेकिन तुमने चुप रहना चुना और अपने बल्ले से जवाब दिया.’ इस मैसेज ने साफ कर दिया कि स्मृति पिछले कुछ महीनों से न सिर्फ मैदान पर, बल्कि निजी जिंदगी पर भी एक बड़ी जंग लड़ रही थीं.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *