Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘टेलबोन की हेयरलाइन फ्रैक्चर हुई’, चोट लगने के बाद भी वरुण धवन ने की ‘बॉर्डर-2’, वीडियो शेयर कर दिया सबूत


Last Updated:

‘बॉर्डर-2’ की शूटिंग में वरुण धवन को गंभीर चोट लगी. उनकी टेलबोन की हेयरलाइन फ्रैक्चर हुई, लेकिन टीम की मदद से शूटिंग जारी रखी. वरुण ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर कर प्रूफ दिया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने उनकी मदद करने वालों का आभार भी जताया. बता दें ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया.

ख़बरें फटाफट

चोट लगने के बाद भी वरुण धवन ने की 'बॉर्डर-2', वीडियो शेयर कर दिया सबूतवरुण धवन ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @varundvn)

मुंबई. किसी भी फिल्म के सीन्स को रियल दिखाने के लिए कलाकार पूरी जान लगा देते हैं और कई बार उन्हें उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. यह किसी भी कलाकार के लिए गर्व और पूरी ईमानदारी से किए गए काम का प्रमाण है. ऐसा ही कुछ ‘बॉर्डर-2’ में वरुण धवन के साथ हुआ, जो शूटिंग के दौरान सीन को परफेक्ट बनाने के चक्कर में बुरी तरह से चोटिल हो गए, लेकिन फिर भी पूरी ईमानदारी के साथ आगे की शूटिंग जारी रखी. ‘बॉर्डर-2’ वरुण धवन के लिए उनके करियर की अब तक की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है.

वरुण धवन ने ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन के दौरान कई बार कहा था कि फिल्म को बनाने में सभी ने अपनी जान लगा दी, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर उसका सबूत भी शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे फाइटिंग के शूट के दौरान उनके कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी और हेयरलाइन फ्रैक्चर भी हो गया, लेकिन टीम की सहायता से वे आगे की शूटिंग जारी रख पाए.

वरुण धवन ने फाइटिंग शूट का वीडियो शेयर कर लिखा, “बॉर्डर 2 पर मुझे सबसे बुरी चोट लगी. कैमरे से टकराने से बचने की कोशिश में मेरी टेलबोन एक चट्टान से टकरा गई. यह अब तक का सबसे भयानक दर्द था. मेरी टेलबोन में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गई, जिससे मैं अभी भी उबर रहा हूं. उस दिन मेरी टीम ने मेरी मदद की, मैं उनका आभारी हूं. मैं मुश्किल से चल पा रहा था, लेकिन हमने अपना सफर जारी रखा. इस जर्नी के लिए मैं शुक्रगुजार हूं.”

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *