Last Updated:
दिवंगत सुपरस्टार देव आनंद के दोस्त ने बताया कि एक बार देव ने शाहरुख खान को सिगरेट छोड़ने की सलाह दी थी. उस समय शाहरुख और देव साहब एक पार्टी में शामिल हुए थे. शाहरुख को सिगरेट पीता देख देव आनंद ने उन्हें सिगरेट छोड़ने की सलाह दी, जिसे शाहरुख मानने के लिए कहा.
देव आनंद और शाहरुख खआन बहुत अच्छे दोस्त थे.मुंबई. देव आनंद और शाहरुख खान दो अलग-अलग जनरेशन के कलाकार रहे हैं. दोनों कभी स्पॉटलाइट में साथ नहीं दिखे लेकिन बहुत अच्छे दोस्त थे. सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में देखा गया है कि दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति सम्मान और सहजता रही है. देव आनंद के करीबी दोस्त मोहन चुरिवाला ने एक ऐसे ही यादगर पल को शेयर किया है. मोहन ने बताया कि देव आनंद ने शाहरुख खान को सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान के रूप में देखा जिससे वे सच में प्यार करते थे.
मोहन चुरिवाला ने विक्की लालवानी से बात करते हुए साल 2009 का एक किस्सा शेयर किया है. एक पार्टी में देव आनंद ने देखा कि शाहरुख खान पास में बैठे हैं और चुपचाप झुककर सिगरेट का धुआं छोड़ रहे हैं. चुरिवाला ने बताया, “देव साहब ने उनसे कहा, ‘शाहरुख यार, तू क्यों स्मोक करता है? तू कितना अच्छा लड़का है. छोड़ दे, इसको छोड़ दे.’ तो शाहरुख ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं कोशिश करूंगा.’ शाहरुख देव साहब का बहुत सम्मान करते थे.”
एक और घटना लंदन के एक फाइव स्टार होटल के कैफे की है. चुरिवाला देव आनंद के साथ कॉफी पी रहे थे, तभी गौरी खान अपनी दोस्त सुजैन खान के साथ पास में बैठी थीं. उन्होंने देव आनंद को देखा और मिलने आ गईं. चुरिवाला ने बताया, “वो उनके पास आईं और बोलीं, ‘हैलो सर!’ ‘हाय गौरी, कैसी हो?’ ‘अरे सर, आपने मुझे पहचान लिया!’ ‘कौन नहीं पहचानता तुम्हें?’
देव आनंद ने पहचाना, तो खुशी से उछलीं गौरी खान
मोहन चुरिवाला ने बताया कि गौरी ने तुरंत शाहरुख को फोन करके खुशी-खुशी बताया कि देव आनंद ने उन्हें नाम से पहचाना. ‘वो खुशी से उछल पड़े. अच्छा-खासा ड्रामा हो गया रेस्टोरेंट में.’ शाहरुख खान खुद भी कई बार बता चुके हैं कि देव आनंद का उनके जीवन पर कितना असर रहा है. साल 2018 के एक इवेंट में, जब वे फेलियर को संभालने की बात कर रहे थे, शाहरुख ने देव आनंद की दी हुई एक सलाह याद की जो उनके साथ रह गई.
शाहरुख खान को देव आनंद ने और क्या कहा था?
शाहरुख खान ने कहा था, “मैं एक बार देव आनंद से मिला था और उन्होंने कहा, ‘जब मैं तुम्हें देखता हूं तो लगता है अगर तुमने काम करना छोड़ दिया तो तुम खत्म हो जाओगे.’ मुझे लगता है ये बात मेरे साथ रह गई. इसलिए मैं बस मेहनत करता हूं. अगर कोई फिल्म चल जाती है तो मैं उसकी सफलता पर बैठकर खुद की तारीफ नहीं करता, और न ही नेगेटिव क्रिटिसिज्म के लिए रुकता हूं.”
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Leave a Reply