Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘दर्द समय के साथ बढ़ता ही जाता’, पिता को याद कर इमोशनल हुईं शिल्प शिरोडकर, फैंस की आंखें हुईं नम


Last Updated:

एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने अपने पिता नितिन शिरोडकर की 19वीं पुण्यतिथि पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. पिता के साथ बचपन की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि माता-पिता को खोने का दर्द समय के साथ कम नहीं होता. उन्होंने अपनी जिंदगी की उन दो तारीखों को बदलने की इच्छा जताई, जब उनके माता-पिता का देहांत हुआ था. एक्ट्रेस के पोस्ट पढ़कर फैंस इमोशनल हो रहे हैं. शिल्पा ने ‘भ्रष्टाचार’ से करियर शुरू किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘किशन कन्हैया’ से मिली थी. शादी के बाद ब्रेक लेकर उन्होंने 2013 में टीवी के जरिए वापसी की.

ख़बरें फटाफट

'दर्द समय के साथ बढ़ता ही जाता', पिता को याद कर इमोशनल हुईं शिल्प शिरोडकरशिल्पा ने पुराने यादों को किया बयां. (फोटो साभार: Instagram@shilpashirodkar73)

नई दिल्ली: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने शनिवार 31 जनवरी को अपने पिता नितिन शिरोडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया जो उनके फैंस का ध्यान खींच रहा है. एक्ट्रेस ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए न केवल अपने पिता को ट्रिब्यूट दिया, बल्कि माता-पिता को खोने के उस खालीपन को भी शब्दों में पिरोया जो सालों बाद भी कम नहीं हुआ है.

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने पिता की गोद में सुरक्षित और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं. इस पुरानी तस्वीर के साथ उन्होंने एक ऐसा कैप्शन लिखा जिसने फैंस की आंखों को नम कर दिया. उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यारे पापा, आपको याद करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं. आज आपको हमें छोड़कर गए 19 साल बीत चुके हैं, लेकिन आपको याद करने का सिलसिला एक पल के लिए भी नहीं थमा.’

(फोटो साभार: Instagram@shilpashirodkar73)

माता-पिता को खोने का दर्द
शिल्पा शिरोडकर ने अपनी जिंदगी की दो सबसे दर्दनाक तारीखों का जिक्र करते हुए लिखा कि काश वह 31 जनवरी 2007 और 18 जुलाई 2008 को अपनी जिंदगी के कैलेंडर से बदल पातीं. ये वे दिन थे जब उन्होंने अपनी मां और पिता को खो दिया था. उन्होंने आगे लिखा कि भले ही दुनिया के सामने वह खुद को यह कहकर समझा लेती हैं कि ‘सब ठीक है’, लेकिन हकीकत में माता-पिता को खोने का दर्द समय के साथ कम होने के बजाय बढ़ता ही जाता है.

‘भ्रष्टाचार’ से बॉलीवुड में कदम
शिल्पा शिरोडकर का नाता एक ऐसे परिवार से रहा है, जिसकी जड़ें कला और सिनेमा में बहुत गहरी थीं. उनके पिता नितिन शिरोडकर और मां वनिता शिरोडकर का थिएटर और फिल्मों से गहरा जुड़ाव था, जिससे शिल्पा को अभिनय के संस्कार विरासत में मिले. शिल्पा के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन उन्हें रातों-रात शोहरत 1990 में आई सुपरहिट फिल्म ‘किशन कन्हैया’ से मिली. इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री और ‘राधा’ के उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा. इसके बाद उन्होंने ‘गोपी किशन’ और ‘हम’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

‘दर्द समय के साथ बढ़ता ही जाता’, पिता को याद कर इमोशनल हुईं शिल्प शिरोडकर



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *