Last Updated:
धनुष और मृणाल ठाकुर की चेन्नई में गुपचुप शादी का दावा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई बड़े सितारे भी नजर आ रहे हैं. ये वीडियो वायरल हो रहा है. लेकिन इस वीडियो की सच्चाई क्या है? चलिए बताते हैं…
धनुष-मृणाल ठाकुर की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि दोनों ने 22 जनवरी 2026 को चेन्नई में पारंपरिक दक्षिण भारतीय रस्मों के साथ शादी की. वीडियो में धनुष सफेद वेष्टी और गोल्ड बॉर्डर वाली शर्ट में नजर आ रहे हैं, जबकि मृणाल ठाकुर मारून साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें तमिल सुपरस्टार थलापति विजय, दुलकर सलमान, अजित कुमार, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर, त्रिशा और श्रुति हासन जैसे बड़े सितारे भी मौजूद दिख रहे हैं.
वायरल वीडियो में सेलेब्स भी आए नजर
वीडियो की क्लोज लुक से साफ दिखता है कि यह असली नहीं है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि 22 जनवरी को अजित कुमार दुबई में थे, इसलिए वे शादी में कैसे मौजूद हो सकते हैं. कई फैक्ट-चेक रिपोर्ट्स ने भी पुष्टि की कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया.
View this post on Instagram
Leave a Reply