Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

धमाल 4 की रिलीज डेट घोषित, अजय देवगन 3 जुलाई को सिनेमाघरों में


Last Updated:

सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म धमाल 4 की रिलीज डेट दूसरी बार टाल दी गई है. पहले फिल्म मार्च में रिलीज होने के लिए तैयार थी, लेकिन धुरंधर और टॉक्सिक से टकराव को देखते हुए मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया था. फिल्म को 12 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब एक बार और डेट पोस्टपोन हो गई है. अब ‘धमाल 4’ 3 जुलाई को रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

टली अजय देवगन-रितेश देशमुख की 'धमाल 4' की रिलीज, जानें किस दिन होगी रिलीजधमाल 4 की रिलीज डेट टल गई है.

नई दिल्ली.  ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अभी थोड़ा और बढ़ गया है. इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है. मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म अब तय तारीख 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी. पहले फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसको टॉक्सिक और धुरंधर के तूफान के बीच रिलीज न करने का फैसला लिया.

सोशल मीडिया पर की गई आधिकारिक घोषणा में बताया गया कि फिल्म अब 3 जुलाई को रिलीज होगी. पोस्ट के साथ मेकर्स ने लिखा कि धमाल की कॉमेडी के लिए यह नई तारीख ज्यादा मुफीद है और फिल्म इस दिन एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर के तौर पर दर्शकों के सामने आएगी.

धुरंधर और टॉक्सिक से टकराव के बीच टली थी पहली डेट

यह पहली बार नहीं है जब फिल्म की रिलीज शिफ्ट हुई हो. इससे पहले इसे ईद के मौके पर लाने की तैयारी थी, बाद में 12 जून की डेट फाइनल की गई और अब तीसरी बार तारीख बदली गई है. वजह भले ही सार्वजनिक न की गई हो, लेकिन माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर दूसरी बड़ी फिल्मों से टकराव से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *