Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

धर्मेंद्र हेमा मालिनी का अनदेखा वीडियो वायरल, फैंस हुए भावुक.


Last Updated:

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी एक बार फिर फैंस को भावुक कर रही है. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के महीनों बाद उनका एक पुराना और अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके दुनिया से जाने से करीब चार महीने पहले का है, जिसमें वह हेमा मालिनी के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

धर्मेंद्र का आखिरी वीडियो, निधन से 4 महीने पहले हेमा मालिनी संग किया था डांसदिल जीत रहा वीडियो

नई दिल्ली. धर्मेंद्र आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस के जहन में बसी है. हाल ही में उनका एक पुराना और अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके निधन से करीब चार महीने पहले का है. इस वीडियो में उनके साथ हेमा मालिनी भी नजर आ रही हैं.

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी फिल्मी दुनिया की पसंदीदा जोड़ियों में से एक रहे हैं. दोनों ने न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों का दिल जीता. आज भी फैंस उनकी केमिस्ट्री को याद करते हैं. हाल ही में वायरल हो रहा यह वीडियो इस बात का सबूत है कि उनकी जोड़ी आखिरी दम तक पसंद की जाती रही है. वीडियो में वह साल 1991 में आई फिल्म ‘आस पास’ के मशहूर गाने ‘दरिया में फेंक दो चाबी’ पर थिरकते नजर आ जुड़ा है, जिसमें दोनों मस्ती भरे अंदाज में थिरकते नजर आ रहे हैं.

धर्मेंद्र हेमा मालिनी की दिखी गजब केमिस्ट्री

वायरल हो रहा ये वीडियो रेडियो जॉकी अनिरुद्ध चावला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने बैंगनी रंग के कपड़े पहने हुए हैं और दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. अनिरुद्ध ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने धर्मेंद्र के नवंबर 2025 में हुए निधन से ठीक चार महीने पहले रिकॉर्ड किया था. यह मुलाकात कनाडा कॉन्सर्ट टूर से पहले ‘ही-मैन’ का आशीर्वाद लेने के लिए हुई थी.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *