Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैप्पी पटेल’ की हवा टाइट, ‘राहु केतु’ का भी निकला दम, लाखों में सिमटा ‘वन टू चा चा चा’ का कलेक्शन


Last Updated:

Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्मों का हाल काफी बुरा नजर आ रहा है. बड़ी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में उतरी वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की हवा निकलती दिख रही है, क्योंकि फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही है. वहीं, दूसरी ओर ‘राहु केतु’ का बॉक्स ऑफिस पर दम निकलता नजर आ रहा है और फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है, इतना ही नहीं, ‘वन टू चा चा चा’ का हाल तो और भी बुरा है, जिसका कलेक्शन महज कुछ लाख रुपयों में सिमट कर रह गया है. इस हफ्ते रिलीज हुई इन तीनों ही फिल्मों के लिए आगे की राह काफी मुश्किल लग रही है.

ख़बरें फटाफट

बॉक्स ऑफिस पर 'हैप्पी पटेल' की हवा टाइट, 'राहु केतु' का भी निकला दमबॉक्स ऑफिस पर नहीं चला तीनों फिल्मों का जादू.

नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन और एक्टर वीर दास की कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब है. ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार, यह फिल्म 16 जनवरी को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लेकिन उम्मीद के मुताबिक फिल्म को ओपनिंग नहीं मिली. वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की ‘राहु केतु’ भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. वहीं, आशुतोष राणा की ‘वन टू चा चा चा’ का कलेक्शन दूसरे दिन भी लाखों में सिमटकर रह गया है.

वीर दास की ‘हैप्पी पटेल’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में हल्की बढ़त देखने को मिली है .ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाई कॉमेडी ने शनिवार को 1.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह वीर दास की फिल्म हैप्पी पटेल दो दिनों में भारत में सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है.

‘राहु केतु’ का बॉक्स ऑफिस पर निकल गया दम

वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की फिल्म राहु केतु भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है. पहले दिन फिल्म का खाता सिर्फ 1 करोड़ रुपये से खुला. अब इसके दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की फिल्म राहु केतु ने शनिवार को 1.60 करोड़ की कमाई की. दो दिनों में ‘राहु केतु’ का कलेक्शन 2.60 करोड़ हुआ है.

लाखों में सिमटा वन टू चा चा चा का कलेक्शन

अब बात करते हैं नायरा बनर्जी और आशुतोष राणा की फिल्म वन टू चा चा चा की. यह ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ के साथ ही शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन कमाई के मामले में इसकी सबसे बुरी हालत है. पहले दिन फिल्म सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई कर पाई और अब दूसरे दिन यानी शनिवार को सिर्फ 15 लाख का बिजनेस हुआ. इस तरह दो दिनों में ‘वन टू चा चा चा’ बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 16 लाख रुपये ही जुटा पाई है.

वीर दास ने किया हैप्पी पटेल का डायरेक्शन

बता दें कि ‘हैप्पी पटेल’ में वीर दास ने एक ऐसे जासूस का रोल निभाया है, जो थोड़ा अनाड़ी है, लेकिन जोश से भरपूर है. जासूस हैप्पी के माता-पिता ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट हैं और वह भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलना चाहता है. वह MI7 में भर्ती तो हो जाता है, लेकिन वहां उसे काफी दिक्कतों और नाकामियों का सामना करना पड़ता है. इसके बाद उसे गोवा में एक खास मिशन पर भेजा जाता है और फिर कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आते हैं. इस मूवी का डायरेक्शन वीर दास ने किया है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैप्पी पटेल’ की हवा टाइट, ‘राहु केतु’ का भी निकला दम



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *