Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया कदमों और विकास योजनाओं को लेकर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने खुलकर अपनी राय रखी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर देश की सुरक्षा और तरक्की के लिए पीएम मोदी और भारतीय सेना का आभार जताया. रुपाली ने कहा कि ऐसे समय में भारत में रहना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है.

पीएम मोदी की फैन हुईं रूपाली
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कामों को लेकर टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने खुलकर अपनी बात रखी है. इजरायल के दौरे के बाद पीएम मोदी ने पुडुचेरी में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. इसी को लेकर रुपाली ने उनकी सराहना की है.
टीवी शो अनुपमा से घर-घर में पहचान बनाने वाली रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वह खुद को भारत में रहने के लिए सौभाग्यशाली मानती हैं. उन्होंने कहा कि अनिश्चित समय में भारत में रहना गर्व की बात है.
रुपाली ने शेयर किया पोस्ट
रुपाली ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम किया और उनका धन्यवाद किया. साथ ही भारतीय सेना और रक्षा बलों के प्रति भी आभार जताया. उनका कहना है कि देश की सुरक्षा की वजह से ही लोग सुकून से सो पाते हैं. उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में लिखा कि मेरे देश को किसी की नजर न लगे.
Mera Bharat Mahan 🇮🇳
In these unpredictable times, I truly feel blessed to live in India. Salute and heartfelt thanks to Our PM Narendra Modi ji, and deep gratitude to our Indian Army and defence forces who let us sleep peacefully every night. 🙏
Leave a Reply