Last Updated:
संजय दत्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिनका टेस्ला साइबरट्रक चलाते हुए एक वीडियो फैंस को रोमांचित कर रहा है. देश में टेस्ला साइबरट्रक को देखना अपने-आप में दुर्लभ नजारा है, क्योंकि यह अभी भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुई है.
संजय दत्त का वीडियो वायरल (फोटो साभार: Instagram@viralbhayani)नई दिल्ली: संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टेस्ला साइबरट्रक चलाते नजर आ रहे हैं.संजय दत्त अपनी दमदार पर्सनैलिटी और लग्जरी कारों के शौक के लिए मशहूर हैं और टेस्ला साइबरट्रक का ‘रफ एंड टफ’ लुक उनके ‘बाबा’ वाले अंदाज पर पूरी तरह फिट बैठता है. भारत में साइबरट्रक को देखना एक दुर्लभ नजारा है, चूंकि टेस्ला ने अभी तक भारत में आधिकारिक तौर पर कदम नहीं रखा है, इसलिए देश में साइबरट्रक का दिखना बेहद खास बात है.
संजय दत्त जिस गाड़ी को चला रहे थे, मुमकिन है कि उसे प्राइवेट इम्पोर्ट के जरिए भारत लाया गया है. टेस्ला साइबरट्रक की कीमत 80 हजार डॉलर बताई जा रही है, जो 72 लाख 30 रुपये के बराबर है. भारतीय सड़कों पर इसकी कीमत 2 से 3 करोड़ के बीच हो सकती है. अक्सर बॉलीवुड सितारे दुबई से गाड़ियां इम्पोर्ट कराते हैं. भारत की सड़कों पर यह दूसरी या तीसरी साइबरट्रक है जिसे देखा गया है. टेस्ला साइबरट्रक केवल एक गाड़ी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग का एक अनूठा नमूना है. टेस्ला की एक्सोस्केलेटन बॉडी, स्टेनलेस स्टील से बनी है, जो इसे बुलेटप्रूफ और डेंट-फ्री बनाती है. टेस्ला साइबरट्रक का ‘बीस्ट मोड’ इसे सुपरकार की तरह तेज बनाता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दावा है कि यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 2.6 सेकंड में हासिल कर लेती है. इसका विशाल आकार भारत की तंग सड़कों और ट्रैफिक के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकता है.
View this post on Instagram
Leave a Reply