Last Updated:
वीर पहाड़िया संग ब्रेकअप की अफवाहों के बीच तारा सुतारिया पहली बार पब्लिक में नजर आईं. मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तारा ने कैजुअल लुक में पैपराजी को हल्की मुस्कान के साथ हाथ हिलाया, लेकिन रुककर पोज देने से बचती दिखीं. उनका यह लो-की अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. नेटिजंस अब दोनों के रिश्ते पर चुटकी ले रहे हैं.
तारा सुतारिया का वीडियो वायरल हो रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैबतारा सुतारिया इस दौरान बेहद सिंपल और कैजुअल लुक में नजर आईं. उन्होंने पैपराजी की ओर हल्की मुस्कान के साथ हाथ हिलाकर अभिवादन किया, लेकिन रुककर फोटो खिंचवाने या पोज देने से साफ इनकार कर दिया.
ब्रेकअप रूमर्स को वीर ने दी हवा
एयरपोर्ट पर तारा ने कैजुअल लुक में अकेले एंट्री पहुंचीं. यह उनकी ब्रेकअप रूमर्स के बाद पहली सोलो पब्लिक अपीयरेंस थी. इन अटकलों को वीर के क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट्स ने और हवा दी है. दो दिन पहले वीर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘वक्त बुरा हो या अच्छा, एक न एक दिन बदलता जरूर है…’ इस भावुक कैप्शन ने तो जैसे इंटरनेट को हिलाकर रख दिया और ब्रेकअप की पुष्टि की ओर इशारा समझा जा रहा है.
View this post on Instagram
Leave a Reply