Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

वो एक्शन फिल्म, जिसमें हीरोइन जैसा था विलेन का नाम, मूवी में था ब्लॉकबस्टर सॉन्ग, हर कपल का है फेवरेट – amitabh bachchan hum movie superhit song jumma chumma de de sung by sudesh bhosle rejected in two movies change destiny same tune thanedaar film


Last Updated:

Bollywood Blockbuster Song : हर फिल्म-हर गाने की अपनी एक डेस्टिनी होती है. 90 के दशक में एक गाना दो फिल्मों से निकाला गया. तीसरी फिल्म में रखा गया. फिर क्या था, इस गाने की सुपरस्टार की किस्मत चमका दी. यह गाना 90 के दशक के सबसे पॉप्युलर गानों में शुमार है. फिल्म के 30 लाख ऑडियो कैसेट बिके. इस गाने से इंस्पायर्ड होकर कई फिल्मों के टाइटल सॉन्ग लिखे गए. अनिल कपूर-बोनी कपूर ने इस फिल्म की खुलकर आलोचना भी की थी. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसी ब्लॉकबस्टर गाने से मिलता-जुलता सॉन्ग एक साल पहले संजय दत्त की फिल्म में सुनाई दिया था. यह मूवी कौन सी थी, वो गाना कौन सा था, आइये जानते हैं……..

70-80 के दशक में बॉलीवुड पर एकतरफा राज करने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का डाउनफाल 1987-88 से ही शुरू हो गया था. 1988 में गंगा जमुना सरस्वती फ्लॉप हुई. फिर 1989 में जादूगर और तूफान फ्लॉप हो गईं. 1991 में उनकी एक ऐसी फिल्म आई जो उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग थी. यह एक मल्टी स्टारर फिल्म थी. अमिताभ पहले सोलो फिल्में करते थे लेकिन अब बदलते समय के साथ उन्होंने खुद को बदला. जी हां! हम बात कर रहे हैं. हम फिल्म 1 फरवरी 1991 को रिलीज हुई थी. फिल्म में रजनीकांत और गोविंदा भी थे लेकिन मूवी का क्रेडिट अमिताभ बच्चन के खाते में गया. फिल्म की शूटिंग मुंबई, ऊटी और मॉरीशस में हुई. फिल्म का म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कंपोज किया था. फिल्म के दो गाने गिनी के सिंगर मोरी कांटे के 1987 के एल्बम से इंस्पायर्ड थे. फिल्म के म्यूजिक के 30 लाख से ज्यादा ऑडियो कैसे बिके थे. म्यूजिक राइट्स 30 लाख में बिके थे.

‘हम’ एक एक्शन फिल्म थी जिसका डायरेक्शन मुकुल एस. आनंद ने किया था. प्रोड्यूसर रोमेश शर्मा थे. यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी. अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, गोविंदा, किमी काटकर, दीपा साही, शिल्पा शिरोडकर, डैनी डेंजोगप्पा, अनुपम खेर और कादर खान लीड रोल में थे. 37वें फिल्म फेयर पुरस्कार में मूवी को 7 नॉमिनेशन मिले थे. फिल्म ने चार फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे. बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अमिताभ बच्चन को मिला था. बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड चिन्नी प्रकाश को मिला था. उन्होंने ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाने को कोरियोग्राफ किया था. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. 1991 में सबसे ज्यादा पैसे कमाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थी.

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का ब्लॉकबस्टर गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ रमेश सिप्पी की फिल्म ‘राम की सीता श्याम की गीता’ के लिए रिकॉर्ड किया गया था. यह फिल्म बंद हो गई. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन-श्री देवी लीड डबल रोल में थे. फिल्म बंद हो गई तो डायरेक्टर मुकुल आनंद ने इस गाने को ‘अग्निपथ’ फिल्म में लेना चाहा. इस गाने को अमिताभ बच्चन-अर्चना पूरन सिंह पर फिल्माया जाना था. मजे की बात यह है कि इस फिल्म से में भी यह गाना बाहर हो गया. मुकुल आनंद को लगा कि अमिताभ का जो कैरेक्टर है, उसे गाना गाते और नाचते हुए नहीं दिखाना चाहिए. फिर यह गाना ‘हम’ मूवी में रखा गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाने को लेकर जबर्दस्त कंट्रोवर्सी देखने को मिली थी. यही गाना संजय दत्त की फिल्म ‘थानेदार’ में भी सुनाई दिया था. ‘थानेदार’ फिल्म ‘हम’ के एक साल पहले 1990 में रिलीज हुई थी. इस गाने के बोल ‘तम्मा तम्मा लोगे’ थे. दोनों गानों की धुन सेम थी. फिल्म रिलीज होने से पहले 1990 में अमिताभ बच्चन और श्री देवी ने ‘जुम्मा चुम्मा’ गाने पर लंदन के वेम्बले स्टेडियम में परफॉर्म किया था.

अमिताभ बच्चन के साथ डायरेक्टर मुकुल आनंद की यह सबसे सफल फिल्म थी. उन्होंने अमिताभ के तीन फिल्में अग्निपथ (1990), खुदा गवाह (1991) और हम (1992) बनाईं. तीनों ही फिल्में एक-एक साल के अंतराल में रिलीज हुईं. इन तीनों ही फिल्मों में म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का था. गीतकार आनंद बख्शी थे. दिलचस्प बात यह है कि तीनों ही फिल्मों में डैनी नजर आए थे.

इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने अनुपम खेर को बुलाया था. कई साल बाद उन्होंने अनुपम को याद किया था. इससे अनुपम भी हैरान रह गए थे. उन्होंने पहली बार कहा था ‘टाइगर जिंदा है’. यह पहला मौका था जब किसी फिल्म में ‘टाइगर जिंदा है’ डायलॉग का इस्तेमाल किया गया. हम फिल्म को तमिल में भी बनाया गया.

अमिताभ बच्चन की 1991 की यह इकलौती हिट फिल्म थी. बोनी कपूर और अनिल कपूर ने इस फिल्म की खुलकर आलोचना की थी. उनका कहना था कि इस फिल्म के कमाई के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जा रहे हैं. मजेदार बात यह भी कि अमिताभ मुंबई रीजन में इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर थे. यह विवाद ऐसे समय हुआ जब श्री देवी अमिताभ बच्चन के साथ ‘खुदा गवाह’ मूवी में काम कर रही थीं.

हम मूवी 1991 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. मूवी ने 16.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. कमाई के मामले में यह दूसरे नंबर पर रही थी. फिल्म के बजट की सटीक जानकरी नहीं मिलती. दिलचस्प बात यह है कि 1990 में आई थानेदार फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर मेजर हिट निकली थी. घरेलू बॉक्स ऑफिस में करीब ₹10.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. यह 1990 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.

जुम्मा-चुम्मा गाने की एक लाइन सिंगर सुदेश भोसले ने रिकॉर्ड की थीं. पूरे गाने को कंप्लीट करने में 10 दिन लगे. अमिताभ के सामने ही वो इसकी लाइन गाते थे. किसी को यकीन ही नहीं हुआ था कि यह गाना उन्होंने गाया है. सबको लगा कि अमिताभ ने इस गाने को गाया है. यहां तक कि जया बच्चन को भी भरोसा नहीं हुआ था. सिंगर सुदेश भोसले ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 25 गिलास चाय पी थी. डर-डर कर गाने को रिकॉर्ड किया था. गाना रिकॉर्ड करते-करते स्टूडियो में भीड़ हो गई थी.

homeentertainment

2 फिल्मों से बाहर हुआ ब्लॉकबस्टर गाना, तीसरी मूवी में आते ही छा गया



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *