Last Updated:
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर जारी हो गया है. फिल्म में मृणाल और सिद्धांत पहली बार साथ नजर आने वाले हैं. दर्शक दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं. ये फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
दो दीवाने सहर में का टीजर जारी.नई दिल्ली. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. मेकर्स ने इस अपकमिंग लव स्टोरी की पहली झलक बेहद अनोखे अंदाज में पेश की थी जिसके बाद से ही इसके टीजर का इंतजार हो रहा था. अब इस वन-ऑफ-ए-काइंड रोमांटिक ड्रामा का टीजर भी सामने आ गया है. टीजर एक ऐसे प्यार की झलक दिखाता है जिसमें कोई छल नहीं है, बल्कि सच्चा, सहज और इमोशन्स से भरपूर है—एक ऐसा रिश्ता जो दिल को छू जाता है और यादों में बस सा जाता है.
जहां फर्स्ट लुक ने दो अधूरे लोगों के बीच पनपते मुकम्मल प्यार की तस्वीर पेश की थी, वहीं टीजर एक मॉडर्न रोमांस का एहसास कराता है. यह उस फीलिंग जैसा है जिसे शायद आपने कभी जिया हो या कहीं दिल के किसी कोने में अब भी संभालकर रखा हो. फिल्म एक मॉडर्न लव स्टोरी है लेकिन इसके टीजर में 90 के दशक की झलक है. टीजर में पुराने गाने को नए तरीके से पेश किया गया है. साथ ही ये लव स्टोरी भी 90s के प्यार को एक मॉर्डन ट्विस्ट के साथ पेश करती है.
जारी हुआ टीजर
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. टीजर की शुरुआती झलक से ही रियल और सच्चे रोमांस की फील मिलने लगती है, जो लगभग-प्यार, अनकहे जज़्बातों और उनसे जुड़ी अनगिनत संभावनाओं की यात्रा पर ले जाती है. टीज़र की सबसे खास बात है इसका म्यूज़िकल टच. आइकॉनिक गाना ‘दो दीवाने सहर में’ इसे एक खूबसूरत बैकड्रॉप देता है, जो फिल्म के सॉफ्ट, सुकून भरे और इमोशनल माहौल को और भी गहराई से पेश करता है.
‘दो दीवाने सहर में’ का देखें टीजर
इसके साथ ही ऑडियंस मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फ्रेश केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं. दोनों पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं. दोनों ऐसे किरदारों में दिखते हैं जो न सिर्फ प्यार को समझने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि खुद को भी खोजने की एक जर्नी पर हैं. इस तरह की इमोशनल लेयरिंग आज की लव स्टोरीज में कम ही देखने को मिलती है, और यही इस जोड़ी को खास बनाती है.
इस दिन रिलीज हो रही फिल्म
जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘दो दीवाने सहर में’ का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है. फिल्म को संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है. यह रोमांटिक ड्रामा 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Leave a Reply