Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

10 बार देखी 1966 की फिल्म, फिर डायरेक्टर ने बनाई ऐसी सुपरहिट थ्रिलर मूवी, बार-बार देखने को करेगा मन – aye mere humsafar aye meri jane ja anu malik baazigar song tune copied from mr x in bombay 1964 film found in two more movies all turn superhit


Last Updated:

One Song Tune in 3 Bollywood Movies : बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के म्यूजिक की शुरुआती धुन, स्ट्रिंग्स पीस से भी गाने बनाए गए हैं. 33 साल पहले ऐसी ही एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म आई थी जिसका म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा था. इस फिल्म के म्यूजिक से दो और फिल्मों के गाने बनाए गए. संयोग देखिए कि दो फिल्में सुपरहिट रहीं. म्यूजिक भी खूब पसंद किया गया. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में हीरो ही विलेन था. विलेन के रोल में हीरो छा गया. 33 साल पहले ये फिल्म कौन सी थी और वो संगीतकार कौन था, आइये जानते हैं……….

80 के दशक में एक संगीतकार ने बॉलीवुड में एंट्री ली. बहुत संघर्ष के बाद एक फिल्म मिली. फिल्म राज बब्बर-पूनम ढिल्लों की थी. फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन इस फिल्म के गाने पॉप्युलर हुए. संगीतकार ने इस फिल्म के गानों से कई और गाने निकाले. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार अनु मलिक की. अनु मलिक की मेहनत रंग लाई. 1993 में उनके म्यूजिक से सजी एक मूवी ‘बाजीगर’ आई. इस फिल्म के म्यूजिक ने इतिहास रच दिया. मजेदार बात यह है कि इस फिल्म के गानों से इंस्पायर्ड होकर अनु मलिक ने दो और फिल्मों का म्यूजिक बनाया. दो फिल्में सुपरहिट रहीं. तीसरी फिल्म सेमी हिट रही. ये फिल्में थीं : बाजीगर, इश्क और फिजा.

सबसे पहले बात करते हैं 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान-काजोल-शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘बाजीगर’ की. यह फिल्म 12 नवंबर 1993 को रिलीज हुई थी. अब्बास-मस्तान के निर्देश में बनी इस फिल्म की स्टोरी-स्क्रीनप्ले-डायलॉग रॉबिन भट्ट, आकाश खुराना और जावेद सिद्दीकी ने लिखे थे. फिल्म का म्यूजिक अनु मलिक ने कंपोज किया था. फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘बाजीगर ओ बाजीगर’ नवाब आरजू ने, ये काली-काली आंखे देव कोहली ने, किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने सॉन्ग जफर गोरखपुरी ने, छुपाना भी नहीं आता गाने को रानी मलिक ने, समझकर चांद जिसको गाने को जमीर काजमी, ऐ मेरे हमसफर, ऐ मेरी जानेजां को गौहर कानपुरी और तेरे चेहरे पे मुझे प्यार नजर आता है, सॉन्ग को रानी मलिक ने लिखा था.

फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा था. बॉलीवुड के ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर ट्रैक में शामिल है. बाजीगर फिल्म को 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे. संगीतकार अनु मलिक को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर, ये काली-काली आंखें गाने के लिए कुमार सानू को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड रॉबिन भट्ट, आकाश खुराना और जावेद सिद्दीकी को मिला था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘बाजीगर’ फिल्म का बजट 2-3 करोड़ रुपये के आसपास था. इस कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹15 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. यह फिल्म शाहरुख खान के करियर के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई.

वैसे तो इस फिल्म के सभी गाने बहुत पॉप्युलर हुए. एक गाना ‘ऐ मेरे हमसफर, ऐ मेरी जाने जां’ की धुन 1964 में आई किशोर कुमार की फिल्म ‘मिस्टर एक्स इन बॉम्बे’ के एक गाने ‘खूबसूरत हसीना, जाने जां जानेमन’ से इंस्पायर्ड थी. अनु मलिक ने इस गाने में थोड़ा बहुत बदलाव करके ‘ऐ मेरे हमसफर’ की ट्यून बनाई.

दिलचस्प बात यह है कि ‘ऐ मेरे हमसफर, ऐ मेरी जाने जां’ गाने की शुरुआत में व्हिसल बजती है. इस व्हिसल पर जो धुन बजी है, उसी को लेकर अनु मलिक ने एक नया गीत रचा. यह गाना 28 नवंबर 1997 को रिलीज हुई फिल्म ‘इश्क’ में टाइटल सॉन्ग था. गाने के बोल थे ‘इश्क हुआ, कैसे हुआ’. इश्क फिल्म का म्यूजिक भी अनु मलिक ने ही कंपोज किया था. इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था.

इश्क फिल्म में आमिर खान, जूही चावला, अजय देवगन और काजोल लीड रोल में नजर आए थे. डायरेक्टर इंद्र कुमार थे. प्रोड्यूसर गोर्धन तनवानी थे. म्यूजिक अनु मलिक का था. 11 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 45 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.

अनु मलिक के संगीत निर्देशन में एक और फिल्म 2000 में आई थी. नाम था : फिजा. यह फिल्म 8 सितंबर 2000 में रिलीज हुई थी. फिल्म में ऋतिक रोशन, करिश्मा कपूर, जया बच्चन, और नेहा ने काम किया था. मूवी को खालिद मोहम्मद ने डायरेक्ट किया था. प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा थे. गीतकार जावेद अख्तर थे.<br />फिजा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी. फिल्म की कहानी 1993 के मुंबई के दंगों पर बेस्ड थी. इस फिल्म का एक गाना ‘मैं हवा हूं, कहीं भी ठहरती नहीं’ की धुन बाजीगर फिल्म के स्ट्रिंग पीस में सुनाई दी थी. 1981 में आई ‘पूनम’ फिल्म के ‘आ ज़रा मेरे हमनशीं’ गाने में भी यही स्ट्रिंग सुनाई दी थी. पूनम का म्यूजिक भी अनु मलिक ने ही दिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

33 साल पहले आई वो थ्रिलर फिल्म, जिससे निकले दो फिल्मों के सुपरहिट गाने



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *