Last Updated:
करीब 19 साल बाद पॉप स्टार शकीरा भारत में वापसी करने जा रही हैं. वह 10 अप्रैल 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी. कॉन्सर्ट टिकटों की कीमत 6,000 रुपए से शुरू होकर 32,000 रुपए तक है, जिसमें VIP लाउंज और प्रीमियम एक्सेस शामिल हैं.

शकीरा
नई दिल्ली. इंटरनेशनल पॉप स्टार शकीरा 19 साल बाद भारत वापस लौटने के लिए तैयार हैं. शकीरा ने साल 2007 में मुंबई में ओरल फिक्सेशन टूर किया था, लेकिन अब वो फिर से भारत लौट रही हैं और फैंस का उत्साह आसमां छू रहा है. इस बार सिर्फ उनका म्यूजिक ही नहीं, बल्कि उनके कॉन्सर्ट की टिकट कीमतें भी सुर्खियों में हैं. मुंबई में होने वाले शकीरा के शो के टिकट की कीमतें आसमान छू रही हैं. उनके शो का सबसे महंगा टिकट 32,000 रुपए तक पहुंच गया है, जिसमें एक्सक्लूसिव वीआईपी सुविधाएं शामिल हैं.
19 साल बाद शकीरा की इंडिया वापसी को 2026 के सबसे बड़े इंटरनेशनल म्यूजिक इवेंट्स में गिना जा रहा है. इस बार वह दो बड़े शहरों में परफॉर्म करेंगी. शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करने वाली हैं.
आसमान छू रहीं टिकट की कीमतें
शो के टिकट लाइव हो चुके हैं. आज 1 मार्च से शकीरा के कॉन्सर्ट के टिकट लाइव हो चुके हैं. डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो के जरिए टिकट की बिक्री शुरू हो चुकी है और शुरुआती डिमांड काफी तेज बताई जा रही है. मुंबई शो के लिए सबसे प्रीमियम ‘HSBC Starstruck Lounge Pass’ की कीमत 32,000 रुपए है. इस कैटेगरी में VIP लाउंज एंट्री, फैन पिट एक्सेस, शटल सर्विस, डेडिकेटेड स्टैंडिंग एरिया, अलग एंट्री लेन, फ्री ड्रिंक्स और प्रीमियम फूड जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
View this post on Instagram
Leave a Reply