Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

2 अलग-अलग फील्ड के धुरंधर, 6 साल का रिलेशनशिप, शादी से पहले दूल्हे ने किया कांड! ऐसी है बॉलीवुड की ये लव स्टोरी


Last Updated:

बॉलीवुड में प्यार की कई कहानियां शुरू होती हैं चमक-दमक के साथ, लेकिन खत्म होती हैं दिल टूटने और विवादों के साथ. जिस रिश्ते की बात हम आज कर रहे हैं वो भी काफी सुर्खियों में रहा. 2019 से शुरु हुआ प्यार का ये सफर 2025 में जगजाहिर हुआ. बात शादी तक जा पहुंची. शादी की सारी तैयारी थी, लेकिन बारात दुल्हन के दरवाजे पर आती उससे पहले ही कांड हो गया. कौन सी है ये लव स्टोरी चलिए बताते हैं…

नई दिल्ली. बॉलीवुड और सेलेब्रिटी दुनिया में टूटते रिश्तों की कहानियां कोई नई नहीं हैं. कभी सालों की मोहब्बत एक झटके में बिखर जाती है, तो कभी शादी से ठीक पहले ऐसा मोड़ आ जाता है, जो सब कुछ बदल देता है. अलग-अलग फील्ड के दो कामयाब सितारे. दोनों की मुलाकात करीब छह साल पहले हुई, दोस्ती प्यार में बदली और रिश्ता इतने सालों तक बेहद निजी रखा गया. परिवारों की रजामंदी के बाद शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं. तारीखें तय थीं, जश्न का माहौल था और फैंस को लग रहा था कि ये जोड़ी जल्द ही हमेशा के लिए एक हो जाएगी. लेकिन तभी सामने आया ऐसा कांड, जिसने इस खूबसूरत लव स्टोरी को झकझोर कर रख दिया. आरोप, अफवाहें और दावे सामने आए, जिसने रिश्ते की नींव हिला दी.कभी परफेक्ट मानी जा रही ये जोड़ी अब टूटे रिश्तों की उसी लंबी फेहरिस्त में शामिल हो गई, जहां प्यार से ज्यादा सवाल और सन्नाटा रह जाता है. जानते हैं ये कौन हैं? फाइल फोटो.

Palash Muchhal and Smriti Mandhana

ये कोई और नहीं बल्कि एक बार फिर से चर्चाओं में छाए भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल की जोड़ी है. साल 2019 में शुरू हुई इस हाई-प्रोफाइल लव स्टोरी का अंत नवंबर 2025 में हुआ. उस वक्त दोनों पक्षों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए चुप्पी साध ली थी, लेकिन अब एक नए आरोप ने इस मामले को फिर से चर्चाओं में ला दिया है. फाइल फोटो.

palash muchhal, smriti mandhana

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की पहली मुलाकात 2019 में बताई जाती है. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने करीब पांच साल तक अपने रिश्ते को निजी रखा.क्रिकेट और म्यूजिक जैसे अलग-अलग प्रोफेशन में होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे के करियर को खुलकर सपोर्ट करते नजर आते थे. नवंबर 2025 में ICC विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद पलाश का स्मृति को सपोर्ट करना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था. फाइल फोटो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Smriti Mandhana and Palash Muchhal

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नवंबर 2025 में शादी करने वाले थे. हालांकि, दोनों परिवारों में स्वास्थ्य से जुड़ी आपात स्थितियों के कारण पहले शादी टली और फिर दिसंबर 2025 की शुरुआत में इसे आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया. उस समय दोनों ने सार्वजनिक बयान जारी कर इसे ‘आपसी सहमति’ से लिया गया फैसला बताया और मीडिया से निजता बनाए रखने की अपील की थी. फाइल फोटो.

smriti mandhana palash muchchal wedding postponed internet trolls wild theories

शादी टूटने के कुछ महीने बाद इस मामले ने फिर सुर्खियां बटौरीं. दरअसल, स्मृति मंधाना के दोस्त एक्ट और प्रोड्यूसर विद्यान माने ने पलाश मुच्छल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विद्यान ने दावा किया कि वह शादी से जुड़े समारोहों में मौजूद थे और उसी दौरान पलाश को कथित तौर पर एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना के बाद वहां हंगामा हुआ और मामला बिगड़ गया. फाइल फोटो.

Smriti Mandhana with Palash Muchchal

विद्यान माने ने खुद को स्मृति मंधाना का बचपन का दोस्त बताते हुए यह भी कहा कि पलाश ने उनसे करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है, जिसकी शिकायत उन्होंने सांगली में दर्ज कराई है. उनके मुताबिक, उनके पास इस संबंध में सबूत भी मौजूद हैं. फाइल फोटो.

Palash Muchhal

इन आरोपों पर पलाश मुच्छल ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि विद्यान माने द्वारा लगाए गए सभी आरोप ‘पूरी तरह झूठे और तथ्यहीन’ हैं. पलाश ने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है और वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे. फाइल फोटो.

Smriti Mandhana, Palash Muchhal

पलाश के वकील श्रेयांश के मुताबिक, सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों को लेकर सभी कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है और मामला अब कानून के दायरे में सुलझाया जाएगा. फाइल फोटो.

Smriti Mandhana

इस पूरे विवाद पर स्मृति मंधाना ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है. वह लगातार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं. कुछ स्मृति की निजता का सम्मान करने की अपील कर रहे हैं तो कुछ आरोपों पर सवाल उठा रहे हैं. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अलग-अलग फील्ड के धुरंधर, 6 साल का रिलेशनशिप, शादी से पहले दूल्हे ने किया कांड!



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *