साल 1985 में राज कपूर एक ऐसी फिल्म लेकर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.वो फिल्म है ‘राम तेरी गंगा मैली’ . फिल्म में मंदाकिनी और राजीव कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म मंदाकिनी को इस कदर बोल्ड अंदाज में पेश किया था कि वह रातोंरात स्टार बन गई थीं. फिल्म के कुछ सीन देख तो लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली थी.फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थ. इन्हीं में से एक गाना है सुन साईबा सुन… इस गाने में मंदाकिनी परदेसी राजीव कपूर से शादी कर लेती हैं. इस गाने से उन्हें ताउम्र पहचान मिली. ये गाना लता मंगेशकर ने गाया है. 41 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुए इस गाने को लोग आज भी पसंद करते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply