Last Updated:
kareena Kapoor Khan First Pregnancy: करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं. लेकिन जब भी कोई तस्वीर या वीडियो पोस्ट करती हैं, तो तुरंत वायरल हो जाता है. करीना ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. यह तस्वीरें साल 2016 की हैं.

करीना कपूर खान के लिए 2016 बहुत ही खास था. इस दौरान वह प्रेग्नेंट थीं. करीना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनकी प्रेग्नेंसी से पहले और प्रेग्नेसी की दौरान की तस्वीरें हैं. इसके अलावा, तैमूर के पैदा होने के बाद की कुछ तस्वीरें हैं, जिनमें सैफ अली खान बेटे को गोद में लिए और खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan)

करीना कपूर खान ने हर तस्वीर को कैप्शन भी दिया है. एक तस्वीर में उनके साथ सलमान खान भी दिख रहे हैं. करीना ने उस तस्वीर के कैप्शन में ‘टिम के जन्म से 48 घंटे पहले’ लिखा. यह दो तस्वीरों का कोलाज है. एक में सैफ-करीना के साथ सलमान दिख रहे हैं, जबकि दूसरे में करीना गर्ल्स गैंग दिख रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan)

करीना कपूर ने इन तस्वीरों वाली पोस्ट को “द ईयर ऑफ द बंप” कहा. उन्होंने अपनी लाइफ के उस खास दौर को याद किया जब वह अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान के आने का इंतजार कर रही थीं. इस पोस्ट ने फैंस को करीना की प्रेग्नेंसी के दिनों की झलक दी, जिसमें ग्लैमर और पर्सनल फोटोज भी शामिल थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan)
Add News18 as
Preferred Source on Google

पोस्ट की एक तस्वीर में करीना कपूर खान को एनिमल-प्रिंट मोनोकिनी में मिरर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है. उनकी इस तस्वीर ने मैटरनिटी फोटोशूट को एक नए लेवेल पर पहुंचा दिया. इसके बाद 2016 की वोग इंडिया कवर फोटो आई, जिसमें करीना ने सफेद शर्ट और लेदर स्कर्ट पहनकर डंबल्स के साथ पोज दिया था. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उस वक्त वह साढ़े तीन महीने की प्रेग्नेंट थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan)

एक और कैंडिड फोटो में करीना करण जौहर और एक दोस्त के साथ नजर आईं, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “उन्हें पता ही नहीं था कि मैं प्रेग्नेंट हूं.” पोस्ट में करीना के फैमिली के साथ बिताए गए खूबसूरती भरे पल भी शामिल थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan)

एक और तस्वीर में सैफ करीना के बेबी बंप की गार्ड करते दिखे, वहीं एक भावुक फोटो में करीना करिश्मा के बच्चों समायरा कपूर और कियान राज कपूर, अपनी भतीजी-भतीजे के साथ नजर आईं. इसमें सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan)

करीना कपूर खान की इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्त और फैंस कमेंट कर तरीफ कर रहे हैं. अमृता अरोड़ा ने इसे “बेस्ट टाइम्स” कहा, वहीं एक्टर-कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला ने लिखा कि करीना ने “ट्रेंड जीत लिया.” एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने लिखा, “अब बाकी सब घर जा सकते हैं.” फैंस को ये थ्रोबैक बेहद पसंद आया, एक ने लिखा, “बेबो का 2016 डंप वही था जिसकी मुझे जरूरत थी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan)

करीना के लिए साल 2016 कई वजहों से खास रहा. तैमूर के जन्म के बाद उन्होंने ‘वीरे दी वेडिंग’ (2018) से दमदार वापसी की, जो महिलाओं, दोस्ती और सेक्सुअलिटी से जुड़े स्टीरियोटाइप्स को चुनौती देने वाली फिल्म थी. इस फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹138 करोड़ की कमाई की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan)

बात करें वर्कफ्रंट की, करीना कपूर खान फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को मेघना गुलजार ने बनाया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे. यह फिल्म 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है, हालांकि मेकर्स ने अभी फाइनल डेट का ऐलान नहीं किया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan)
Leave a Reply