Last Updated:
फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर सुपरस्टार हैं. शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अल्लू अर्जुन, रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या जैसे सुपरस्टार तो एक फिल्म के लिए 100-200 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. इनमें से कई फिल्म के प्रॉफिट शेयरिंग पर काम करते हैं. लेकिन एक सुपरस्टार ऐसा भी है, जो भारत का सबसे महंगा एक्टर है.
शाहरुख खान ने जवान के लिए 250 करोड़ रुपए फीस ली थी. लेकिन 52 साल के सुपरस्टार ने अपनी पिछली फिल्म के लिए 275 करोड़ रुपए फीस ली और न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि टॉलीवु़ड का भी सबसे महंगा सुपरस्टार बन गया है. यह सुपरस्टार 12वीं पास है. इसके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है. सुपरस्टार का अपने पिता से भी झगड़ा हुआ और उनके खिलाफ केस किया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
इस सुपरस्टार ने न सिर्फ पिता के खिलाफ केस किया बल्कि उनसे रिश्ता भी तोड़ दिया. पिछले कई सालों से पत्नी से भी अलग रह रहा है. सुपरस्टार का एक टॉप हीरोइन संग अफेयर की चर्चा चल रही है. इस बीच सुपरस्टार के खिलाफ पत्नी ने तलाक की याचिका दायर की है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
इस 52 साल के सुपरस्टार का नाम थलापति विजय है. वह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. एक दिन पहले उन्होंने त्रिची से नॉमिनेशन फाइल किया. इससे पहले उन्होंने चेन्नई के पेरंबूर से नॉमिनेशन फाइल किया. उनका चुनाव चिन्ह सीटी है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
Add News18 as
Preferred Source on Google
थलापति विजय ने पेरंबूर में नॉमिनेशन फाइल करने के दौरान अपनी एजुकेशन और चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग को सौंपा. इसके मुताबिक, थलापति विजय ने तमिलगा वेत्री कषगम(टीवीके) से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की है. उनके पास कुल 537.73 करोड़ रुपए की कुल प्रॉपर्टी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
थलापति विजय ने बताया कि उनके खिलाफ कोई भी क्रिमिनल केस नहीं चल रहा है. उनके पास 420.10 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 117.63 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है. उनपर किसी भी तरह का कर्ज या लोन नहीं है. वह 12वीं पास हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
बता दें, पिछले कुछ महीनों से थलापति विजय और तृषा कृष्णनन के अफेयर की चर्चा चल रही है. विजय की पत्नी संगीता ने उनपर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कोर्ट दायर याचिका में तृषा का बिना नाम लिएक एक हीरोइन संग रिलेशनशिप में होने के आरोप लगाए. (फाइल फोटो)
संगीता ने कोर्ट में दायर की याचिका में कहा कि वह विजय से पिछले कई सालों से अलग रह रही हैं. इन सबके बीच विजय और तृषा को कई बार साथ में स्पॉट किया गया. दोनों को साथ में वेकेशन पर जाते हुए देखा गया. वेकेशन से दोनों की तस्वीरें-वीडियो वायरल हुई हैं. (फाइल फोटो)
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, साल 2021 में थलापति विजय ने 11 लोगों के खिलाफ सिविल कोर्ट दायर किया, जिसमें उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर और मां शोभा भी शामिल थीं. यह विवाद तब हुआ जब उनके पिता ने विजय की परमिशन के बिना उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए ‘ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम’ नाम से एक राजनीतिक पार्टी रजिस्टर करवाई. विजय ने अपने माता-पिता को उनका नाम या फैन क्लब राजनीति में इस्तेमाल करने से रोकने के लिए यह केस दायर किया था. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
थलापति विजय फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं. फिल्म को इस साल जनवरी में रिलीज होना था, लेकिन फिल्म लीगल और सेंसरशिप की चुनौतियां झेल रही है. सेंसर बोर्ड फिल्म के कई सींस पर आपत्ति जताई. फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने, सेना की नेगेटिव इमेज और राजनीतिक मुद्दों को लेकर संवेदनशीलता दिखाई गई थी. इसके चलते मद्रास हाई कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा और फिल्म की रिलीज पर रोक लग गई. इससे पहले उनकी फिल्म ‘मर्सल’ को लेकर भी खूब विवाद हुआ. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
Leave a Reply