Last Updated:
संजय कपूर ने साल 1995 में फिल्म प्रेम से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ तब्बू भी अहम किरदार में नजर आई थीं. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों डेट कर रहे थे, लेकिन इसके खत्म होने तक दोनों ने अपना रास्ता अलग कर लिया था. उन्होंने एक-दूजे से बात तक करना बंद कर दिया था. उस वक्त की मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि तब्बू संग रिश्ते में रहते हुए एक्टर उन्हें महीप के साथ चीट कर रहे थे. महीप से उनकी मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और फिर वो तब्बू के पीठ पीछे महीप को डेट करने लगे थे.
संजय कपूरनई दिल्ली. बॉलीवुड के गलियारों में एक्टर्स का आए दिन किसी न किसी के साथ नाम जुड़ता रहता है. शादीशुदा होते हुए एक्टर्स का किसी और पर दिल आ जाना या फिर पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी हीरोइन से शादी करना… ये सब फिल्म इंडस्ट्री में बरसों से होते आ रहा है. कई एक्टर्स अपने पुराने इंटरव्यूज में अपनी पत्नी को धोखा देने की बात को खुलकर स्वीकार भी कर चुके हैं. इसी फेहरिस्त में अनिल कपूर के भाई संजय कपूर का नाम भी शामिल है. एक्टर ने अपने पुराने इंटरव्यू में अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने की बात कबूल की थी. वहीं उनकी पत्नी महीप कपूर भी इस बात को खुलेआम स्वीकार चुकी हैं कि उन्हें शादी में रहते हुए पति से कई बार धोखा मिला है.
संजय कपूर और महीप कपूर की मुलाकात एक इत्तेफाक थी. स्टारवाइफ से खुलासा किया था कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि इत्तेफाक से हुई मुलाकात जन्मों जन्मों का बंधन बन जाएगी. साल 2024 में रौनक रजनी के शो पर महीप कपूर ने संजय कपूर संग अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया था कि उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी.
संजय कपूर ने महीप संग तब्बू को दिया था धोखा
संजय कपूर और तब्बू ने प्रेम में काम किया था.
पार्टी में हुई थी महीप कपूर और संजय की मुलाकात
अपनी लव स्टोरी के बारे में उन्होंने कहा था, ‘हमारी कहानी काफी सिंपल थी. मैंने बस एक अनजान आदमी के साथ एक रात बिताई थी और मुझे बिलकुल अंदाजा नहीं था कि मेरी उसी से शादी हो जाएगी. मैं उसकी पार्टी में बिना बुलाए पहुंच गई थी, वहीं मेरी उससे मुलाकात हुई. मैं पूरी तरह नशे में थी. मैंने पूरे परिवार से मुलाकात की, सास-ससुर से भी. आप लोग मेरे परिवार को जानते हैं ना? अनिल, सुनीता, श्री (श्रीदेवी). मैं पूरी तरह नशे में थी.’
Leave a Reply