नई दिल्ली . गोविंदा और नीलम कोठारी की जोड़ी 90 के दशक की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक मानी जाती थी. उनकी फिल्म सिंदूर (1987) का ‘नाम सारे मुझे भूल जाने लगे’ आज भी लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है. यह एक बेहद रोमांटिक और रूहानी गाना है, जिसे मोहम्मद अजीज और लता मंगेशकर ने अपनी मखमली आवाज से सजाया है. गाने के बोल सीधे दिल पर दस्तक देते हैं. इसमें एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के प्यार में इतना खो गया है कि उसे दुनियादारी और बाकी सारे नाम याद ही नहीं रहते, बस अपनी पसंद का वो एक नाम याद रहता है. गोविंदा का भोलापन और नीलम की सादगी ने इस गाने के फिल्मांकन में चार चांद लगा दिए थे. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत एक सुकून की तरह महसूस होता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply