Last Updated:
दारा सिंह का नाम सुनते ही रामानंद सागर के कालजयी धारावाहिक ‘रामायण’ के हनुमान जी की याद आती है. रामायण में भगवान हनुमान का किरदार दारा सिंह ने निभाया था. हनुमान के रोल में उनके जैसी पॉप्युलरिटी किसी को नहीं मिली. दारा सिंह एक रेसलर, अभिनेता, निर्माता-निर्देशक और राजनेता रहे. हिंद विजेता, हिंदी सिनेमा के आर्यन मैन, ओरिजनल मसलमैन ऑफ बॉलीवुड के नाम से भी उन्हें जाना जाता है. दारा सिंह ने अपने करियर में 148 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. जुलाई 2012 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनकी मौत पर बेटे विंदु रात में पार्टी कर रहे थे. अचानक बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच गए. फिर क्या हुआ, आइये जानते हैं……..

दारा सिंह ने अमिताभ बच्चन के साथ ‘मर्द’ मूवी में यादगार अभिनय किया था…
नई दिल्ली. मशहूर रेसलर, अभिनेता-राजनेता दारा सिंह का जन्म नवंबर 1928 में पंजाब के अमृतसर जिले के धरमूचक गांव में हुआ था. पूरा नाम दीदार सिंह रंधावा था. पिता जाट-सिख परिवार से थे. पढ़ाई में मन नहीं लगा तो पहलवानी करने लगे. फिर तो उन्होंने पहलवानी को ही अपना जुनून बना लिया. उनके चाचा सिंगापुर में काम करते थे. ऐसे में वो भी सिंगापुर चले गए. गम बनाए वाली कंपनी में काम करने लगे. वहीं पर उन्होंने फिर से कुश्ती शुरू की और दुनियाभार के पहलवानों को हराया. उन्होंने कुश्ती में ऑस्ट्रेलिया के किंगकॉन्ग को हराया था. 1954 में भारत लौट आए. फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद फिल्मों में भी काफी नाम कमाया.
दारा सिंह ने 500 से ज्यादा कुश्ती प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया. 1952 में ‘संगदिल’ फिल्म से उन्होंने अपने फिल्मी करियर का आगाज किया. शुरुआत में कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए. 1962 में ‘किंगकॉन्ग’ फिल्म में पहली बार लीड रोल मिला. दारा सिंह की जोड़ी एक्ट्रेस मुमताज के साथ खूब जमी. इसकी शुरुआत 1965 में ‘औलाद’ फिल्म से हुई. इस फिल्म की कामयाबी के बाद दोनों ने 16 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. दारा सिंह ने राज कपूर की ‘मेरा नाम जोकर’ और ऋषिकेश मुखर्जी की ‘आनंद’, अमिताभ बच्चन की ‘मर्द’ और सुभाष घई की ‘कर्मा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया.
अचानक घर पर रात में पहुंच गए अमिताभ बच्चन
उन्होंने बतौर निर्माता-निर्देशक-लेखक भी काम किया. उन्होंने ‘दारा सिंह फिल्म्स’ के बैनर तले कई फिल्में बनाईं जिसमें ‘भक्ति में शक्ति’, ‘रुस्तम’ जैसी फिल्में बनाईं. दारा सिंह को फिल्मों से ज्यादा पॉप्युलैरिटी रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में ‘हनुमान जी’ के रोल से मिली. दारा सिंह का निधन 2012 में हुआ. निधन के बाद रात में उनके बेटे विंदु रात में पार्टी कर रहे थे. अचानक अमिताभ बच्चन उनके घर पर सांत्वना देने पहुंच गए. पूरा किस्सा विंदु ने ही अपने एक इंटरव्यू में बताया था.
‘मेरी जिंदगी को सेलिब्रेट करना’
एक्टर विंदु ने बताया था, ‘पिता ने कहा था कि 84 साल का हो गया हूं. अब और नहीं जीना है. जब वो बीमार पड़े तो हमने उनसे अस्तपाल चलने के लिए कहा, पर वो नहीं गए. अपनी आखिरी इच्छा बताते हुए कहा कि जब मैं चला जाऊं तो दुखी मत होना. मेरी जिंदगी को सेलिब्रेट करना. बिल्कुल नहीं रोना. मैंने बहुत अच्छी जिंदगी जी है.’
रात में मनाया जश्न
विंदु ने बताया, ‘सारे लोगों को बाय-बाय करने के बाद रात को हमने जश्न मनाया. शैंपेन खोलकर पार्टी करने लगे. जश्न के बीच अचानक दरवाजे की घंटी बजी. गेट खोला तो देखा कि अमिताभ बच्चन सफेद कुर्ता पहने हुए दरवाजे पर खड़े हैं. वो शोक मनाने आए थे. अजीब सी सिचुएशन हो गई. उन्होंने देखा कि घर में पार्टी चल रही है. हमने बिग बी को पापा की आखिरी इच्छा के बारे में बताया. फिर उन्होंने मां के बारे में पूछा. उनके पास मेरी मां के पास बैठे रहे और चले गए.’
About the Author
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
Leave a Reply