Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

मीटिंग में आम की बात क्या हुई, लंदन में बैठे बॉस ने अपनी एंप्लॉई के लिए घर भिजवा दी आम की 2 पेटियां, लोग बोले – ऐसा बॉस सबको मिले


Last Updated:

Viral Post: मुंबई की मुद्रिका कावडिया ने सोशल मीडिया पर बताया कि एक ऑफिस मीटिंग के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र कर दिया कि वह और उनकी दादी आम को काफी मिस कर रहे, क्योंकि उनके शहर में अभी अच्छे आम नहीं है, तो वहीं उनके डायरेक्टर ने आम की कमी की बात सुनकर उनके घर दो पेटी आम भिजवा दिए. यह पोस्ट वायरल हो गया और लोग डायरेक्टर के इस कदम को सराह रहे हैं.

मीटिंग में आम की बात क्या हुई, लंदन में बैठे बॉस ने घर भिजवा दिए आम के 2 बॉक्सZoom

सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना को देखकर काफी खुश हुए और डायरेक्टर की तारीफ कर रहे हैं.

Viral Post: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली कहानी तेजी से वायरल हो रही है. मुंबई की रहने वाली मुद्रिका कावडिया ने अपने ऑफिस से जुड़ा एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसे पढ़कर लोग उनके डायरेक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं. यह घटना बताती है कि अच्छे लीडर सिर्फ काम ही नहीं, बल्कि इंसानियत भी समझते हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुद्रिका कावडिया ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर बताया कि एक दिन मीटिंग के दौरान उन्होंने अपने डायरेक्टर से ऐसे ही बातचीत में कहा कि उनके शहर में अभी अच्छे आम नहीं मिल रहे हैं और वह और उनकी दादी आम को काफी मिस कर रहे हैं. यह एक सामान्य सी बात थी, जिसे उन्होंने बस Casually कहा था. लेकिन दो दिन बाद जो हुआ, उसने उन्हें हैरान कर दिया. उनके डायरेक्टर, जो उस समय लंदन में थे और मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं, उन्होंने किसी के जरिए उनके घर पर आम के दो बड़े बॉक्स भिजवा दिए.

पोस्ट के साथ फोटो भी की शेयर

मुद्रिका ने अपने पोस्ट के साथ उन आमों के बॉक्स की तस्वीर भी शेयर की, जो उनके घर पहुंचे थे. उन्होंने अपने डायरेक्टर के इस कदम के लिए आभार जताते हुए लिखा कि “भगवान ऐसे लीडर्स को आशीर्वाद दे”. आप नीचे उनका यह पोस्ट देख सकते हैं.





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *