Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

नफीसा अली का फिल्मी सफर: मिस इंडिया से बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तक


Last Updated:

गुजरे जमाने की वो एक्ट्रेस जिसने अपनी नीली आंखों और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया था. एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र संग काम किया. एक्ट्रेस की खूबसूरती देख राज कपूर ने उन्हे फिल्म तक ऑफर कर दी थी. ढलती उम्र में किसिंग सीन देकर एक्ट्रेस ने तहलका मचा दिया था. आज दिग्गज अदाकारा नफीसा अली अपना जन्मदिन मना रही हैं.

ख़बरें फटाफट

नीली आंखों वाली अप्सरा, जीता था मिस इंडिया का खिताब, 1 सीन से मचाया था तहलकानफीसा अली

नई दिल्ली.  बॉलीवुड की वो हसीना, वो नीलम परी जिसने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, राज कपूर, ऋषि कपूर और धर्मेंद्र जैसे तमाम सितारों के साथ काम किया था. एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बना लिया था. ये एक्ट्रेस नफीसा अली हैं जिन्हें आज के दौर के दर्शक ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ की उस औरत के तौर पर जानते हैं जो ढलती उम्र में भी प्यार और सच्चे हमसफर की उम्मीद नहीं छोड़ती है. आज नफीसा अली का जन्मदिन है. पश्चिम बंगाल में जन्मी नफीसा की खूबसूरती ऐसी थी कि वो जिसे एक बार देख लेतीं वो उनकी नीली आंखों में डूब जाता. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी.

नफीसा अली ने 1976 में मिस इंडिया का खिताब जीतकर अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी और फिर उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था. नफीसा ने साल 1978 में फिल्म जुनून से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. दरअसल एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत ऋषि कपूर के साथ हिना से करने वाली थीं, लेकिन ऐसा हो न सका. एक्ट्रेस के पिता उनके एक्ट्रेस बनने के सख्त खिलाफ थे, लेकिन उन्होंने अपने सपनों की खातिर सबकुछ ताक पर रख दिया था.

स्वीमिंग चैंपियन रही हैं नफीसा अली

मॉडलिंग और एक्टिंग के साथ ही नफीसा अली खेल-कूद में भी माहिर थीं. वो स्विमिंग चैंपियन थीं. हालांकि फिल्मों की दुनिया में उन्होंने बेशुमार सफलता हासिल की. वो बेवफा, गुजारिश, बिग बी, यमला पगला दीवाना, साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 में नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार अदा किया था और वो जब-जब पर्दे पर आते दर्शक उनकी खूबसूरती और शानदार अभिनय के मुरीद हो जाते.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *