Saturday, 18 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

शादी-पार्टी का नया एंथम बना कपिल शर्मा का गाना ‘सेंटी’, नीतू कपूर का दिखा फुल ऑन स्वैग, फिदा हुए फैंस


 

arw img

फिल्म ‘दादी की शादी’ का नया गाना ‘सेंटी’ रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने में कपिल शर्मा और नीतू कपूर की जबरदस्त मस्ती नजर आ रही है. नीतू कपूर का तो अलग ही स्वैग नजर आ रहा है. गाना पूरी तरह शादी और फैमिली फंक्शन वाले माहौल पर बेस्ड है, जिसे सुनते ही फील-गुड वाइब आती है. इसमें रिद्धिमा कपूर और सादिया खातिब भी नजर आ रही हैं, जिससे गाने में और रंग भर गया है. इस गाने को सुनते ही फील-गुड वाइब आती है. ‘सेंटी’ को पायल देव और आदित्य देव ने कंपोज किया है, जबकि आवाज पायल देव और दिव्या कुमार ने दी है. गाने के बोल कैची हैं और म्यूजिक ऐसा है कि सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. कपिल शर्मा ने भी इस गाने को लेकर कहा कि ये सिर्फ एक सॉन्ग नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ बिताए गए खुशहाल पलों का एहसास है. कपिल शर्मा की ये फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *