Saturday, 18 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

भजन बने ‘बीट्स का धमाका’! जोधपुर में ‘भजन क्लबिंग’ का ट्रेंड, यूथ में बढ़ा क्रेज


Last Updated:

जोधपुर में भक्ति और म्यूज़िक का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. ‘भजन क्लबिंग’ के नए ट्रेंड ने पारंपरिक भजनों को मॉडर्न अंदाज में पेश कर युवाओं को भी अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

भजन बने ‘बीट्स का धमाका’! जोधपुर में ‘भजन क्लबिंग’ का ट्रेंडZoom

नई दिल्ली. जोधपुर में इन दिनों भक्ति और म्यूज़िक का एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. यहां ‘भजन क्लबिंग’नाम का एक अनोखा कॉन्सेप्ट शुरू हुआ है, जिसे ‘नाद रश’ नाम का म्यूजिकल बैंड लेकर आया है. इस पहल में पारंपरिक भजनों को मॉडर्न स्टाइल में पेश किया जा रहा है, जिससे युवाओं को भी इससे जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

आज के समय में म्यूज़िक काफी तेजी से बदल रहा है और लोग नए-नए एक्सपेरिमेंट पसंद कर रहे हैं. ऐसे में भजनों को भी नए अंदाज में पेश करने की जरूरत महसूस की जा रही थी. ‘नाद रश’ इसी सोच के साथ आगे आया है, जहां परंपरा और मॉडर्न म्यूजिक का अच्छा मिक्स देखने को मिलता है.

भक्ति और एंटरटेनमेंट साथ-साथ

इस पहल के फाउंडर निर्मल गहलोत के मुताबिक, ‘भजन क्लबिंग’ ऐसा कॉन्सेप्ट है, जिसमें भक्ति और एंटरटेनमेंट दोनों को साथ लाया जाता है. इसमें भजनों को हाई-एनर्जी बीट्स, लाइव म्यूज़िक और मॉडर्न साउंड के साथ पेश किया जाता है, ताकि युवाओं को ये ज्यादा पसंद आए. उन्होंने बताया कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को एंटरटेन करना नहीं है, बल्कि भक्ति के जरिए उन्हें एक पॉजिटिव फील देना भी है. उनका कहना है कि आज के युवा भक्ति से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन अपने स्टाइल में.

यश शर्मा और देवयानी मुथा ने डाल दी जान

इस बैंड में यश शर्मा और देवयानी मुथा लीड सिंगर्स हैं, जो अपने अंदाज़ से भजनों में नई जान डालते हैं. इनके साथ पूरी म्यूजिकल टीम भी है, जिसमें कीबोर्ड, गिटार, तबला, ड्रम्स और बांसुरी जैसे इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हैं. ये सभी मिलकर हर परफॉर्मेंस को खास बना देते हैं.म्यूजिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह के नए एक्सपेरिमेंट आगे चलकर बड़ा ट्रेंड बन सकते हैं. ‘भजन क्लबिंग’ सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है, जो लोगों को भावनात्मक और आध्यात्मिक तौर पर जोड़ता है.

बता दें कि आयोजकों का कहना है कि आने वाले समय में ‘नाद रश’इस कॉन्सेप्ट को बड़े स्तर पर ले जाएगा. इसके तहत बड़े इवेंट्स, फेस्टिवल्स और लाइव कॉन्सर्ट्स भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *