Sunday, 19 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘सरोगेसी’ पर बनी पहली हिंदी मूवी, जिस्मानी संबंध बनाकर पिता बने थे सलमान खान, 2 प्रोड्यसरों को जाना पड़ा था जेल


Last Updated:

क्या आप सरोगेसी पर बनी पहली इंडियन मूवी के बारे में जानते हैं, जिसमें सलमान खान के साथ दो टॉप हीरोइनों ने परफॉर्म किया था. हालांकि, फिल्म न सिर्फ सरोगेसी को गलत तरीके से दिखाने की वजह से विवादों में रही, बल्कि अंडर वर्ल्ड कनेक्शन की वजह से प्रोड्यूसरों की गिरफ्तारी की वजह से भी सुर्खियों में रही. राम गोपाल वर्मा ने बताया कि फिल्म के फाइनेंसर भरत शाह अनजाने में प्रोड्यूसर नजीम रिजवी के जरिए छोटा शकील के कनेक्शन में आए थे. दोनों को सजा के दौर पर जेल जाना पड़ा.

नई दिल्ली: सरोगेसी पर बनी पहली भारतीय फिल्म की कहानी ही नहीं, इसके अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन पर भी काफी विवाद हुआ था. पर्दे के सामने कहानी जितनी विवादित लगती है, पर्दे के पीछे काफी डरावनी है. अब्बास-मस्तान की फिल्म में सलमान खान लीड हीरो है, जो एक तवायफ के साथ जिस्मानी संबंध बनाकर पिता बनने का सुख हासिल करता है, क्योंकि उसकी पत्नी मां बनने में सक्षम नहीं हो पाती. फिल्म के बनने के दौरान ही इसका कनेक्शन सीधे मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ गया था. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

फिल्म में सलमान खान के अलावा प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं, जिसके असली फाइनेंसर भरत शाह को भी अंदाजा नहीं था कि वह किस दलदल में फंस रहे हैं. राम गोपाल वर्मा ने अब एक पॉडकास्ट में बताया कि एक अनजान शख्स सलमान खान की डेट्स लेकर भरत शाह के पास आया था. सलमान ने भी फोन पर कन्फर्म कर दिया कि उन्होंने डेट्स दी हैं, जिससे भरत शाह को भरोसा हो गया और फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ की फंडिंग शुरू हो गई.(फोटो साभार: IMDb)

भरत शाह को बाद में पता चला कि फिल्म का प्रोड्यूसर नजीम रिजवी असल में छोटा शकील का करीबी था. भरत शाह को जब इस बात की भनक लगी, तो उन्हें लगा कि उनका काम तो सिर्फ फिल्म फाइनेंस करना है, प्रोड्यूसर का पर्सनल कनेक्शन जो भी हो, उससे उन्हें क्या फर्क पड़ेगा. लेकिन यही सोच उन पर आगे चलकर भारी पड़ गई.(फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कहानी में मोड़ तब, आया जब फिल्म इंडस्ट्री का ही एक बिजनेसमैन फिरौती के कॉल से परेशान होकर भरत शाह के पास मदद मांगने पहुंचा. भरत शाह ने नजीम रिजवी के जरिए छोटा शकील से बात करवाई और 5 करोड़ की डिमांड को 2 करोड़ पर सेटल करवा दिया. उन्हें लगा कि वह किसी की भलाई कर रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)

भरत शाह को लग रहा था कि वह सिर्फ सुलह करवा रहे हैं, लेकिन मुंबई पुलिस उनकी फोन कॉल्स टैप कर रही थी. पुलिस को शक हुआ कि छोटा शकील शायद भरत शाह के लिए काम कर रहा है. जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो वह बुरी तरह डर गए थे क्योंकि वह खुद को सिर्फ एक बिजनेसमैन और फिल्ममेकर मानते थे. रामगोपाल बोले, ‘वे डर और सदमे से कांप रहे थे. पुलिसवालों ने कहा कि हो सकता है कि शकील तुम्हारे लिए एक्ट कर रहा हो. भरत भाई ने कहा, वह मेरे लिए क्यों एक्ट करेगा? मैं सिर्फ एक फिल्ममेकर हूं.’ (फोटो साभार: IMDb)

साल 2001 में भरत शाह और नजीम रिजवी दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. भरत शाह को अंडरवर्ल्ड की जानकारी छिपाने के लिए एक साल की सजा हुई. हालांकि, वह पहले ही 14 महीने जेल में काट चुके थे, इसलिए उन्हें रिहा कर दिया गया. वहीं नजीम रिजवी को 6 साल की कड़ी सजा और भारी जुर्माना भुगतना पड़ा. (फोटो साभार: IMDb)

भरत शाह उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े फाइनेंसर थे. उन्होंने ‘देवदास’, ‘दिल से’ और ‘यस बॉस’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में पैसा लगाया था. वह यशराज और धर्मा प्रोडक्शंस जैसे बड़े बैनर्स के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन अंडरवर्ल्ड के इस एक कनेक्शन ने उनके रसूख और करियर पर गहरा दाग लगा दिया.(फोटो साभार: IMDb)

राम गोपाल वर्मा ने प्रोड्यूसर मुकेश दुग्गल का किस्सा भी सुनाया. दुग्गल कभी दाऊद और शकील के इतने करीब थे कि उन्हें डांट तक देते थे. लेकिन एक प्रॉपर्टी विवाद के चलते शकील ने ही उन्हें मरवा दिया. इससे पता चलता है कि बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता कितना उलझा हुआ और जानलेवा था. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *