Monday, 20 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

90s की टॉप हसीना के कायल थे दीपिका पादुकोण के पिता, जिसकी शादी की खबर सुन टूट गया था दिल, बाथरूम में खूब बहाए आंसू


Last Updated:

दीपिका पादुकोण की जिंदगी में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. दीपिका और रणवीर ने बीते रविवार को ऐलान किया कि वो दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के साथ अपनी फिल्म राका को लेकर भी खबरों में हैं. एक्ट्रेस ‘राका’ में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी. इन सबके बीच इन दिनों दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पिता की पोल खोलते दिख रही हैं.

नई दिल्ली. दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भारत के जाने-माने बैडमिंटन प्लेयर हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने पिता को लेकर कई सारे मजेदार खुलासे किए थे. उन्होंने बताया था कि प्रकाश पादुकोण 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस के दीवाने थे. वो हर दिन पेपर में उनकी फोटोज देखते थे और घंटों बाथरूम में बिताते थे.

दीपिका पादुकोण ने माधुरी दीक्षित के साथ बात करते हुए अपने पिता के राज जग-जाहिर किए थे. माधुरी दीक्षित का 90 के दशक में हर कोई दीवाना था. एक्ट्रेस ने अपने गानों और फिल्मों से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी. उन्हें धक-धक गर्ल के नाम से जाना जाता था. दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भी माधुरी की खूबसूरती के कायल थे.

अपने पिता के बारे में बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा था कि वो हर दिन सुबह घंटों बाथरूम में बिताते हैं. एक्ट्रेस कहती हैं कि माधुरी की शादी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी खबर थी और फैंस के लिए धक्का था. धक-धक गर्ल के चाहनेवालों को उनकी शादी से जबरदस्त झटका लगा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दीपिका के मुताबिक उनके पिता प्रकाश पादुकोण हर दिन की तरह ही उस दिन भी पेपर लेकर बाथरूम में गए और वहां उन्होंने घंटों बिताए. उस दिन पेपर में माधुरी और डॉक्टर श्रीराम नेने की शादी की खबर थी जिसे पढ़कर उनका दिल ही टूट गया.

वो खबर पढ़कर प्रकाश पादुकोण इतने दुखी हुए थे कि उन्होंने वॉशरूम में घंटों अपने आप को बंद कर लिया था और वो फूट-फूटकर रोए थे. जब वो बाहर निकले तो उनकी आंखें बुरी तरह सूज गई थीं. उनकी आंखें देख उनकी पत्नी ने उनसे कई सवाल और जवाब किए और उनके परिवार में आजतक इस बात का खूब मजाक उड़ता है.

दीपिका ने माधुरी को बताया कि उस दिन इंटरव्यू से पहले भी उन्होंने अपने पिता से कहा था कि वो एक्ट्रेस मिलने जा रही हैं. क्या वो जाना चाहेंगे? हालांकि इसपर उन्होंने मना कर दिया था. दीपिका से ये किस्सा सुन माधुरी का हंसी से बुरा हाल हो गया था.

माधुरी दीक्षित के बॉलीवुड में भी कई दीवाने थे. बॉलीवुड के गलियारों में संजय दत्त संग एक्ट्रेस के रिलेशनशिप के खूब चर्चे थे. दोनों ने फिल्म ‘साजन’ में साथ काम किया था और यहीं से उनका रिश्ता मजबूत हुआ था. हालांकि ये रिलेशनशिप कुछ खास लंबा नहीं चल पाया था.

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा भी माधुरी के मुरीद थे. उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा था कि वो माधुरी दीक्षित का काफी पसंद करते हैं. एक्टर ने यहां तक कहा था कि अगर सुनीता से उनकी शादी नहीं होती तो वो माधुरी को इम्प्रेस करने की कोशिश जरूर करते.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *