साल 1982 में अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी की फिल्म ‘खुद्दार’ रिलीज हुई थी. फिल्म भले ही एक कमर्शियल एंटरटेनर थी, लेकिन इस गाने ने उसकी पहचान को और मजबूत कर दिया. आज भी जब 80 के दशक के हिट गानों की बात होती है, तो इस गाने का जिक्र जरूर होता है, वो गाना है, ‘अंग्रेजी में कहते हैं कि आई लव यू’. इस गाने में अमिताभ परवीन बॉबी को मना रहे होते हैं. लेकिन वह गुस्से में खड़ी रहती हैं. इस गाने में अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. गाने के बोल जितने सरल हैं, उतने ही कैची भी हैं, जिसकी वजह से यह जल्दी ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया था. इस गाने को आवाज किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply