Wednesday, 22 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘भूत बंगला’ के बाद OTT पर देख डालिए प्रियदर्शन की ये 7 फिल्में, हंसते-हंसते पकड़ लेंगे पेट, रेटिंग भी है शानदार


Last Updated:

नई दिल्ली. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल बाद दोबारा साथ आए हैं. दोनों की जोड़ी एक बार फिर भूत बंगला में साथ दिखी है. अगर आपने ‘भूत बंगला’ देख ली है और आपको फिल्म पसंद आई, तो अब ओटीटी पर मौजूद प्रियदर्शन की ये फिल्में भी देख लीजिए.

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की साझेदारी की शुरुआत हेरा फेरी से हुई थी. साल 2000 में हेरा फेरी से प्रियदर्शन ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. ये उनकी मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग की हिंदी रीमेक थी. बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में शामिल हेरा फेरी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस फिल्म से प्रियदर्शन ने ऐसी कॉमेडी फ्रेंचाइजी की शुरुआत की जिसको काफी पसंद किया गया. इस फिल्म की रेटिंग 8.2 है.

भूल भुलैया: अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर भूल भुलैया भी प्रियदर्शन की यादगार फिल्मों में से एक है. 2007 में रिलीज हुई यह हॉरर-कॉमेडी अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक साइकोलॉजिस्ट का रोल अदा किया था. प्रियदर्शन ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में फिल्म में अहम मुद्दा उठाया था. इसकी रेटिंग 7.1 है.

गरम मसाला: प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित गरम मसाला दो फोटोग्राफर दोस्तों, श्याम और मैक की कहानी है, जो हमेशा फ्लर्ट करते रहते हैं. 2005 में रिलीज हुई यह कॉमेडी अब जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है. इसमें अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम लीड रोल में थे. प्रियदर्शन ने अपनी फिल्मों से साबित किया है कि साफ-सुथरी कॉमेडी करने में उनका कोई सानी नहीं है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चुप चुप के: शाहिद कपूर, परेश रावल, राजपाल यादव और करीना कपूर की यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों को खूब हंसाती है. अगर आपने इसे सिनेमाघर में मिस कर दिया था, तो अब अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस फिल्म के सीन्स आज भी सोशल मीडिया पर उतने ही पॉपुलर हैं. इनपर जमकर रील्स बनते हैं और इस क्लासिक को दर्शक आजतक नहीं भूले हैं.

हंगामा: हंगामा को प्रियदर्शन की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है. इसमें अक्षय खन्ना, रिमी सेन और आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिका में हैं. 2003 में आई यह फिल्म अब जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है. प्रियदर्शन ने एक ट्रायंगल लव स्टोरी को कुछ ऐसे अंदाज में पेश किया था जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है.

भागम भाग- इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ गोविंदा, परेश रावल और लारा दत्ता लीड रोल में नजर आई थीं. ये तीनों एक मर्डर के जाल में फंस जाते हैं औऱ फिर हर मुमकिन कोशिश से वो इससे निकलना चाहते हैं. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. इसकी रेटिंग 6.7 है.

मालामाल वीकली: प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित मालामाल वीकली 10 मार्च 2006 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें परेश रावल, रितेश देशमुख, शक्ति कपूर, असरानी और राजपाल यादव नजर आए थे. यह कॉमेडी अब यूट्यूब पर उपलब्ध है. मालामाल वीकली आज भी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक है. इसकी रेटिंग 7.1 है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *