Wednesday, 22 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का हुआ निधन, दिल का दौरा पड़ने से थमीं सांसें, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम


Last Updated:

हरियाणवी मनोरंजन जगत की उभरती स्टारा दिव्यांका सिरोही का 22 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने बुलंदशहर में अपने घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय अंतिम सांस ली. सोशल मीडिया और टिक-टॉक से करियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका ने अपनी मेहनत से मासूम शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ काम करके एक खास पहचान बनाई थी. दिव्यांका के निधन पर दिग्गज अभिनेता उत्तर कुमार ने दुख जताया है.

ख़बरें फटाफट

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का हुआ निधन, दिल का दौरा पड़ने से थमीं सांसेZoom

दिव्यांका सिरोही सिर्फ 30 साल की थीं. (फोटो साभार: Instagram@divyankaasirohi)

नई दिल्ली: हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. उभरती हुई कलाकार दिव्यांका सिरोही अब हमारे बीच नहीं रहीं. 22 अप्रैल की रात उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपने घर पर उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वो गिर पड़ीं. परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इतनी छोटी सी उम्र में उनका यूं चले जाना हर किसी के लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है. दिव्यांका न केवल एक बेहतरीन अदाकारा थीं, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली थी. एक्ट्रेस के जाने से पूरी हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में मातम का माहौल है.

30 साल की दिव्यांका सिरोही के निधन पर इंडस्ट्री के बड़े कलाकार उत्तर कुमार ने गहरा दुख जताया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने सोशल मीडिया पर दिव्यांका के साथ अपनी एक पुरानी याद शेयर करते हुए एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में दोनों कलाकार मस्ती भरे अंदाज में रील बनाते नजर आ रहे हैं, जिसमें दिव्यांका की प्यारी सी मुस्कुराहट देख फैंस की आंखें नम हो गईं. उत्तर कुमार ने उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए लिखा कि दिव्यांका का इतनी छोटी उम्र में दुनिया छोड़ जाना बेहद दर्दनाक है और उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की. सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी लगातार शोक संवेदनाएं जता रहे हैं, क्योंकि दिव्यांका ने अपने व्यवहार और टैलेंट से सबका दिल जीत लिया था.

मासूम शर्मा जैसे बड़े गायकों के साथ दिए हिट वीडियोज
दिव्यांका के सफर की बात करें तो उनका अभिनय और डांस का शौक बचपन से ही था. गाजियाबाद में अपने माता-पिता के साथ रहते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की, लेकिन उनका असली जुनून कैमरा और स्टेज ही था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टिक-टॉक से की थी, जहां सुनंदा शर्मा के एक गाने पर उनका डांस वीडियो रातों-रात वायरल हो गया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. मासूम शर्मा जैसे बड़े गायकों के साथ उन्होंने कई हिट म्यूजिक वीडियोज दिए और सोशल मीडिया पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई. एक साधारण परिवार से निकलकर अपनी पहचान बनाने वाली दिव्यांका का इस तरह जाना एंटरटेनमेंट जगत के लिए एक बड़ी क्षति है.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *