Thursday, 23 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

रान्या राव ने पूरी की 1 साल की हिरासत, आज होंगी रिहा, लगा है 102 करोड़ की सोना तस्करी का आरोप


Last Updated:

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को हिरासत में एक साल हो गया है. वह पिछले साल 22 अप्रैल से सोने की तस्करी केस में हिरासत में हैं. रान्या को विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम (COFEPOSA) एक्ट के तहत एक साल की प्रिवेंटिव डिटेंशन में रखा गया था. इसके तहत एक साल के लिए हिरासत में रखा जाता है. यह अवधि अब खत्म हो गई है. वह गुरुवार को रिहा सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

एक्ट्रेस रान्या राव ने पूरी की 1 साल की हिरासत, आज होंगी रिहाZoom

रान्या राव एक साल बाद रिहा हो सकती हैं. (फाइल फोटो)

मुंबई. कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव लगभग 1 साल से प्रिवेंटिव डिटेंशन (अपराध करने से पहले ही रोकने के लिए हिरासत) में हैं. रान्या पर सोने की तस्की के मामले में गिरफ्तार किया गया था. वह इस हफ्ते रिहा हो सकती हैं. यह रिहाई विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम (COFEPOSA) एक्ट के तहत एक साल की प्रिवेंशन डिटेंशन पूरी करने के बाद होगी. जांच से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.रान्या को मार्च 2025 में गिरफ्तार किया गया था.

रान्या राव को गिरफ्तार करने के बाद 22 अप्रैल 2025 को प्रिवेंटिव डिटेंशन में रखा गया था. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि हिरासत की अवधि पूरी हो चुकी है और प्रवर्तन एजेंसियां इसी प्रावधान के तहत हिरासत बढ़ा नहीं सकतीं, एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें गुरुवार तक रिहा किया जा सकता है, बशर्ते उनकी कानूनी टीम पहले से मिली नियमित जमानत से जुड़े श्योरिटी डॉक्यूमेंट्स पूरे कर दे.

अधिकारी ने कहा, “महीनों पहले जमानत मिलने के बावजूद, COFEPOSA आदेश के चलते वह हिरासत में रहीं.” बता दें, रान्या कर्नाटक के आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं. उन पर 102 करोड़ रुपए से ज्यादा की सोने की तस्करी में करने का आरोप है. जांचकर्ताओं का कहना है कि रान्या और उनके साथियों ने 2024 से 2025 के बीच दुबई से बेंगलुरु तक 100 किलोग्राम से ज्यादा सोना तस्करी के जरिए लाए.

127 किलोग्राम सोना तस्करी के जरिए लाए भारत

मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन में एक साल के दौरान 127 किलोग्राम से ज्यादा सोना भारत लाया गया, जिसमें एक संगठित नेटवर्क शामिल था. आरोप है कि यह सोना बिचौलियों, हैंडलर्स और ज्वैलर्स के जरिए घरेलू बाजार में पहुंचाया गया. इस मामले की जांच राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) कर रहा है, जिसने इसे हाल के वर्षों में पकड़े गए सबसे बड़े तस्करी नेटवर्क में से एक बताया है.

रान्या राव के साथ दो अन्य आरोपी भी होंगे रिहा

जांचकर्ताओं के मुताबिक, इस नेटवर्क ने कई कैरियर्स और एक व्यवस्थित वितरण चैन का इस्तेमाल कर सोने को सीमा पार और स्थानीय बाजारों तक पहुंचाया. रान्या और एक अन्य आरोपी साहिल जैन को पिछले साल अप्रैल में COFEPOSA के तहत हिरासत में लिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि उनके साथ दो अन्य सहयोगियों को भी हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद रिहा किया जा सकता है.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधान सभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम किया. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटरटेन…और पढ़ें





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *