Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, सनी देओल ने दिखाया अपना दम, धुआंधार कमाई के साथ खुला फिल्म का खाता


Last Updated:

Border 2 box office collection day 1: सनी देओल की मच अवेटेड ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार शुरुआत कर दी है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का दिल जीत लिया. साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, जिससे थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ी. मल्टीस्टारर कास्ट और देशभक्ति के जज्बे से भरपूर इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.

ख़बरें फटाफट

'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, धुआंधार कमाई के साथ खुला फिल्म का खातासनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स.

नई दिल्ली. सनी देओल की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है और आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे, जिसका असर अब थिएटर्स में साफ नजर आ रहा है. फिल्म के पहले दिन के शो पूरी तरह से हाउसफुल रहे. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है और हर तरफ बस सनी देओल की दहाड़ सुनाई दे रही है. लंबे समय बाद किसी फिल्म को लेकर ऐसी दीवानगी देखने को मिली है.

अब ‘बॉर्डर 2’ के पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. डबल डिजिट के साथ इस फिल्म कोओपनिंग मिली है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ने शुक्रवार को भारत में 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वैसे यह अभी अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद कलेक्शन में थोड़ा-बहुत बदलाव आ सकता है.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *