Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘वध 2’ से पहले संजय मिश्रा-नीना गुप्ता का फोटोशूट वायरल


Last Updated:

इस हफ्ते जैसे ही ‘वध 2’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता अचानक कई गुना बढ़ गई. 6 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस थ्रिलर ने पहले ही अपने कंटेंट से मजबूत पकड़ बना ली है. पहली फिल्म की सफलता के बाद लोग दूसरे पार्ट को लेकर काफी उत्सुक हैं.

‘वध 2’ की रिलीज से पहले दर्शक काफी उत्साहित हैं. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर वध को काफी प्यार मिला था. अब इसकी रिलीज जैसे ही करीब आ रही है एक्टर्स ने सिजलिंग लुक्स में फोटोशूट करा तहलका मचा दिया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम imsanjaimishra)

अब फिल्म के लीड एक्टर्स संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने एक खास फोटोशूट के जरिए इस क्रेज को और भी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम imsanjaimishra)

हाल ही में सामने आए इस रेट्रो-ग्लैम फोटोशूट में दोनों कलाकार अपने अब तक के सादगी भरे स्क्रीन इमेज से बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. जहां संजय मिश्रा अपने बिंदास स्वैग और आत्मविश्वास से भरे लुक में दिखाई दे रहे हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम imsanjaimishra)

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं नीना गुप्ता का स्टाइलिश और रहस्यमयी अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. यह फोटोशूट न सिर्फ उनके बदले हुए लुक को दर्शाता है, बल्कि ‘वध 2’ की उस दुनिया की झलक भी देता है, जहां चमक-दमक के पीछे अंधेरा छिपा है और शांत चेहरे के नीचे गहरे राज पल रहे हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम imsanjaimishra)

इन तस्वीरों को दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “दिखा रहे हैं दमदार लुक्स, छुपा रहे हैं खतरनाक रहस्य’. कैप्शन की तरह ही तस्वीरों में भी स्टाइल और सस्पेंस का अनोखा मेल देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम imsanjaimishra)

‘वध 2’ का ट्रेलर पहले ही इंडस्ट्री में खासा चर्चा बटोर चुका है. कई सेलेब्रिटीज और फिल्ममेकर्स ने इसकी ग्रिपिंग टोन, दमदार अभिनय और सस्पेंस से भरी स्टोरीटेलिंग की खुलकर तारीफ की है. फिल्म को मिल रही पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ इसे इस सीज़न की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल कर चुकी है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम imsanjaimishra)

फिल्म की कहानी एक बार फिर उस दुनिया में लौटती है, जहां नैतिक उलझनें, दबा हुआ गुस्सा और साइलेंट टेंशन हर सीन में महसूस किया जा सकता है. इस बार किरदारों के सामने खड़े खतरे और फैसलों के दांव पहले से कहीं ज्यादा बड़े और जटिल हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम imsanjaimishra)

‘वध 2’ को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. ट्रेलर की जबरदस्त प्रतिक्रिया और अब इस ग्लैमरस फोटोशूट के बाद साफ है कि ‘वध 2’ स्टाइल और कंटेंट—दोनों के मामले में दर्शकों को एक इंटेंस सिनेमैटिक अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

संजय मिश्रा–नीना गुप्ता ने ‘वध 2’ की रिलीज से पहले दिखाया अपना नया स्वैग



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *