Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘चीनी मांगने के बहाने ही चले जाएं’ अमिताभ बच्चन के ‘खास’ पड़ोसी ने जताई मिलने की चाहत, फैंस ने दी मजेदार सलाह


Last Updated:

महानायक अमिताभ बच्चन और उनके फैंस का रिश्ता जगजाहिर है. फिलहाल, बिग बी के पड़ोसी निर्मित जेसरानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. निर्मित ने बताया कि हर रविवार ‘जलसा’ के बाहर हजारों फैंस का अभिवादन करने के बाद बिग बी खिड़की पर खड़े अपने पड़ोसियों की ओर भी हाथ हिलाना नहीं भूलते. निर्मित ने इस सादगी के लिए महानायक का शुक्रिया अदा किया और उनसे मिलने की इच्छा जताई. इस वीडियो पर नेटिजेंस ने मजेदार रिएक्शन दिए और खास पड़ोसी को मजेदार सलाह दीं.

ख़बरें फटाफट

'चीनी मांगने के बहाने ही चले जाएं' अमिताभ बच्चन के खास पड़ोसी को फैंस की सलाहअमिताभ बच्चन के पड़ोसी का वीडियो वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके फैंस के बीच बड़ा खास रिश्ता है. दशकों से बिग बी हर रविवार अपने मुंबई स्थित आवास ‘जलसा’ के बाहर जमा होने वाली भीड़ का अभिवादन करते हैं, लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस परंपरा में एक नया और इमोशनल मोड़ जोड़ दिया है. इंस्टाग्राम यूजर निर्मित जेसरानी ने एक वीडियो शेयर किया जो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है. शख्स ने खुद को अमिताभ बच्चन का पड़ोसी बताया और वीडियो में एक ऐसी बात शेयर की, जिसे अब तक शायद ही किसी ने नोटिस किया होगा. वीडियो में दिख रहा है कि जब बिग बी जलसा के गेट पर खड़े होकर हजारों फैंस का हाथ जोड़कर स्वागत कर रहे होते हैं, तब उनके ठीक बगल वाली बिल्डिंग की खिड़की पर निर्मित खड़े होते हैं.

निर्मित ने वीडियो के जरिये अमिताभ बच्चन को दिल से धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि फैंस की भारी भीड़ से मिलने के बाद बिग बी कभी भी अपने पड़ोसियों को नहीं भूलते. निर्मित ने कहा, ‘अमिताभ सर, मैं आपका पड़ोसी हूं और आपको यह मैसेज देना चाहता हूं कि हम आपके बहुत आभारी हैं. हर रविवार जब आप फैंस का अभिवादन बंद करते हैं, तो आप हमारी ओर भी हाथ हिलाते हैं और हमारी मौजूदगी को नोटिस करते हैं. आपकी यह सादगी हमारे लिए बहुत मायने रखती है.’ निर्मित ने आगे अनुरोध भी किया कि अगर उन्हें कभी महानायक से निजी रूप से मिलने का अवसर मिले, तो वे खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानेंगे.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *