Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

महेश मांजरेकर-विजय वर्मा की ‘कल्कि संभल’ पर विवाद, मौलाना ने लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप, कोर्ट में करेंगे केस


Last Updated:

फिल्म कल्कि संभल का पोस्टर आए हुए दो दिन हो चुके हैं. मेकर्स ने पोस्टर के साथ फिल्म की अनाउंसमेंट की है. इसमें विजय वर्मा और महेश मांजरेकर लीड रोल में हैं. फिल्म विरोध होना शुरू हो चुका है. फिल्ममेकर अमित जानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सपा सांसद जिया उर्र रहमान के पिता फिल्म की आलोचना कर रहे हैं. कोर्ट में केस करने की बात कर रहे हैं. उन्होंने मेकर्स पर माहौल बिगाड़ने का भी आरोप लगाया है.

ख़बरें फटाफट

महेश-विजय की 'कल्कि संभल' पर विवाद, मौलाना ने लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोपZoom

फिल्म ‘कल्कि संभल’ का विरोध कर रहे मौलाना. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. साल 1978 में उत्तर प्रदेश के संभल में हुए नरसंहार पर बन रही फइल्म ‘कल्कि संभल’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. दो दिन पहले मेकर अमित जानी फिल्म का पोस्टर जारी किया था. फिल्म में विजय वर्मा और महेश मांजरेकर हैं. फिल्म में महेश अब्बाजान, जबकि विजय भाईजान का रोल निभाएंगे. अब्बाजान पर साल 1978 में दंगा भड़काने के आरोप हैं, जबकि भाईजान पर 2024 में दंगा भड़काने के आरोप हैं. मामला कोर्ट में चल रहा है. इस बीच फिल्म का पोस्टर रिलीज हुए और विवाद बढ़ता जा रहा है.

‘कल्कि संभल’ को लेकर ममलूकुर्रहमान बर्क ने पिता शफीकुर्रहमान और पुत्र जिया उर्रहमान को क्लीनचिट दी है. उन्होंने कहा,”1978 में इमाम की हत्या से दंगा भड़का था. हिंदुओं के पलायन का कोई गवाह नहीं.” उन्होंने 1978 के नरसंहार के लिए हिंदुओं को ही जिम्मेदार ठहराया है.

इसके अलावा, अमित जानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “सांसद ज़िया उर्र रहमान के अब्बू का कहना है कि 1978 के दंगे तो हिंदुओं ने ही किए थे… इस पगले से कोई ये पूछे कि दंगे भी हिंदुओं ने ही किए और मरे भी हिंदू ही… साथ ही कह रहा है कोर्ट जाऊंगा फ़िल्म के ख़िलाफ़, इसको बताओ जब मदनी कोर्ट जाकर ‘उदयपुर फ़ाइल्स’ नही रोक पाया तो ये मदनी से बड़ा मुल्ला है क्या?”

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *