Monday, 2 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

अमिताभ बच्चन ने 1 करोड़ में साइन की फिल्म, पूरी करने लिए मांगे 2 करोड़, डिजास्टार हुई फिल्म, रखने लगे मूंछ-दाढ़ी


Last Updated:

अमिताभ बच्चन 83 साल के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी एक्टिव हैं और इन दिनों ‘कल्कि 2’ की शूटिंग में बिजी हैं. 6 दशक लंब करियर में उन्होंने महानायक की उपाधि हासिल की. अमिताभ सीनियर और पॉपुलर सुपरस्टार होने के बावजूद भी बहुत कम फीस लेते हैं. ‘झुंड’ और ‘चेहरे’ जैसी फिल्मों के लिए, तो उन्होंने फीस भी नहीं ली.

अमिताभ बच्चन अब एक फिल्म के 8-10 करोड़ रुपए लेते हैं. आज की यंग हीरोज के मुकाबले काफी कम है. लेकिन एक वक्त था जब अमिताभ बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड स्टार हुआ करते थे. उस दौरान में साइनिंग अमाउंट 1 करोड़ लेते थे, फिर करोड़ों रुपए लेते थे. यहां हम आपको अमिताभ की एक डिजास्टर फिल्म से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं. इस फिल्म के बाद अमिताभ फिल्मों में कभी क्लीन शेव नहीं दिखे. सिर्फ दाढ़ी-मूंछों में देखा गया.

साल 1999 में आई फिल्म ‘कोहराम’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई. फिल्म में अमिताभ बच्चन, नाना पाटेकर, तब्बू और जया प्रदा जैसे कलाकार थे. फिल्म फ्लॉप हुई, तो मेकर्स के बीच विवाद भी हुआ. इस फिल्म के लिए अमिताभ ने 1 करोड़ रुपए साइनिंग अमाउंट लिया था.

आईएमडीबी के मुताबिक, ‘कोहराम’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अमिताभ बच्चन ने 2 करोड़ रुपए लिए थे. यह बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन की आखिरी फिल्म थी, जिसमें वह क्लीन शेव दिखे थे. इसके बाद वह कभी भी क्लीन शेव में पर्दे पर नहीं दिखे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद अमिताभ बच्चन की ज्यादातर फिल्मों में दाढ़ी रही और 2 फिल्मों (खाकी और लक्ष्य) में सिर्फ मूंछ ही थी. हालांकि, साल 2009 में आई ‘पा’ में वह बिना दाढ़ी के दिखे थे, लेकिन वह एक मेकअप के कारण था क्योंकि उन्हें प्रोजेरिया से पीड़ित किरदार निभाना था.

आपको जानकार हैरानी होगी कि इस फिल्म को अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया. फिल्म डिजास्टर हुई. फिल्म को मेहुल कुमार ने डायरेक्ट किया था. फिल्म के मेहुल ने भी पेन जयंतीलाल गड़ा से पैसा लिया था. लेकिन बकाया नहीं चुकाने पर दोनों के बीच लीगल फाइट हुई.

बता दें, मेहुल कुमार साल 1997 में आई फिल्म ‘मृत्युदाता’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अमिताभ बच्चन के साथ एक और फिल्म बनाना चाहते थे. फिल्म का नाम ‘ऐ वतन तेरे लिए’ रखा गया था और शुरुआती कास्ट में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी थे. बाद में स्क्रिप्ट को रद्द कर दिया गया और निर्देशक ने ‘कोहराम’ बनाने का फैसला किया.

अमिताभ बच्चन ‘कोहराम’ के फ्लॉप होने के बाद और भी कर्जे में डूब गए थे. उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप हुईं. उनका स्टारडम खोने लगा. लेकिन ‘केबीसी’ जैसे शो, ‘मोहब्बतें’ और कभी खुशी कभी जैसी फिल्मों के चलते उनके करियर सुधारना शुरू हुआ.

‘कोहराम’ से पहले अमिताभ बच्चन ‘आज का अर्जुन’, ‘अग्निपथ’, ‘हम’ समेत कई फिल्मों में क्लीन शेव दिखे थे. 70 से लेकर 90 के दशक तक अमिताभ बच्चन ज्यादातर क्लीन शेव लुक में ही नजर आए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *