Last Updated:
साउथ सिनेमा के पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं. उदयपुर में सात फेरे लेने के बाद यह जोड़ा विजय के पैतृक गांव पहुंचा, जहां उन्होंने अपनी खुशियों को समाज के साथ साझा किया. इस खास मौके पर विजय ने 44 सरकारी स्कूलों के 9वीं और 10वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया. देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट की यह पहल उन बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में बाधा महसूस करते हैं.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने मिसाल पेश की.
विजय देवरकोंडा ने अपने एनजीओ देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए इलाके के 44 सरकारी स्कूलों के बच्चों की मदद करने का फैसला किया है. उन्होंने ऐलान किया कि वे इन स्कूलों के कक्षा 9 और कक्षा 10 के छात्रों को स्कॉलरशिप देंगे. इस पहल का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई में मदद करना और उन्हें बिना किसी वित्तीय बाधा के आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है.
Vijay Deverakonda starting Scholarship Scheme for 9th &10th class students from this year 💥
Great idea which helps students for their future education without any financial struggle
Vijay Deverakonda ❌
— 𝗧𝗛𝗘 𝗬𝗔𝗗𝗔𝗩 (@theyogayadav) March 2, 2026
Leave a Reply