Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

एक्ट्रेस ने पीरियड्स में रोते-रोते शूट किया सॉन्ग, सुपरहिट निकला गाना, मूवी ने लिखा सुनहरा इतिहास


Last Updated:

Ayesha Khan Dhurandhar Movie : साल था 2025. दिसंबर माह की शुरुआत ही हुई थी कि बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी फिल्म आई जिसने हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाया. फिल्म की स्टोरी-म्यूजिक पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया. मूवी की पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मूवी ने सिर्फ 15 दिन में 500 करोड़ कमाए. इस मूवी के एक ब्लॉकबस्टर गाने में नजर आई एक्ट्रेस ने शॉकिंग खुलासा किया है. एक्ट्रेस का कहना है कि उसने यह गाना पीरियड्स में रोते-रोते शूट किया था.

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए. रणवीर सिंह-सारा अर्जुन-अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म की स्टोरीलाइन से ज्यादा चर्चा गाने की हुई. फिल्म का एक गाना ‘शरारत’ ने महफिल लूट ली. इस सुपरहिट सॉन्ग में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा की जोड़ी नजर आई थी. जसलीन स्कैंडल-मधुबंती बागची की आवाज से सजा यह गाना चार्ट बस्टर पर टॉप पर रहा था. एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने यह गाना पीरियड्स में शूट किया था. पीरियड्स को लेकर खुलासे पर मिले रिएक्शन से एक्ट्रेस शॉक्डहैं. अब एक्ट्रेस ने कहा है कि वो शर्मिंदा नहीं है.

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस आयशा खान ने ‘धुरंधर’ फिल्म के आइटम सॉन्ग ‘शरारत’ से जबर्दस्त पॉप्युलैरिटी हासिल की है. ‘शरारत’ ने 100 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह गाना एक बड़ा हिट साबित हुआ है.इस गाने में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने बेहतरीन डांस किया है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है. आयशा खान ने कुछ समय खुलासा किया था कि इस गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें पीरियड्स हो रहे थे.

आयशा ने अपने इंटरव्यू में कहा था, ‘गाने की शूटिंग दो दिन में हुई. उसी समय मेरे पीरियड्स आए हुए थे. शरीर में काफी भारीपन (ब्लोटिंग) महसूस हो रहा था। मुझे लग रहा था कि शायद मैं अपना बेस्ट नहीं दे पा रही हूं, क्योंकि पीरियड्स में आप वैसे भी अच्छा महसूस नहीं करते हैं. 2 दिन के लिए ये बहुत काम था. हमें बहुत कुछ करना था. बिल्कुल समय नहीं था. इतना डांस करने के बाद हड्डियां दर्द कर रही थीं. मैं बहुत इमोशनल भी थी क्योंकि मेरे पीरियड्स भी चल रहे थे. मैं कंट्रोल नहीं कर पाई और रोने लगी.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस खुलासे के बाद एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया. ट्रोलिंग से दुखी एक्ट्रेस ने कहा है कि ‘मेरा पीरियड्स पर होना अचानक नेशनल जोक बन गया. हर चीज पर हंसना मजेदार नहीं होता. शायद मुझे एहसास भी नहीं हुआ, क्योंकि मेरे लिए यह इतना नॉर्मल है. हर महीने हम इस साइकिल से गुजरते हैं. पीरियड्स में हम बहुत सारी चीजें करते हैं लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हमें सच में अपने बेटों और भाइयों को एजुकेट करने की जरूरत है. मुझे यकीन है कि जोक्स पुरुषों के थे. यह बहुत बुरा था. मैंने जो भी पीरियड्स के दौरान किया, उस पर मुझे बहुत गर्व है. आप पीरियड्स के बिना वह नहीं कर पाते.’

आयशा ने दावा किया कि सिर्फ वे ही नहीं, उनके आसपास की सभी महिलाएं पीरियड्स के दौरान काम करती रहती हैं और एक्सेल भी करती हैं. हम बस इसे बड़ा नहीं बनाते इसलिए हमें एहसास नहीं होता.

धुरंधर फिल्म की कहानी इतनी रियलिस्टिक थी कि कि मूवी के एक-एक सीन जेहन में बस गए. स्टोरी ने दर्शकों को अपने साथ जोड़ा. मूवी में कई सीन दिल को चीर देने वाले थे. इतने दर्दनाक कि अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल की आंखों में आंसू आ गए थे. धुरंधर फिल्म की स्टोरी आदित्य धर ने लिखी. स्क्रीनप्ले ओजस गौतम ने लिखा. फिल्म को आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आए.

धुरंधर एक स्पाय थ्रिलर एक्शन फिल्म है जिसकी कहानी कई रियल घटनाओं से प्रेरित है. इनमें 1999 कंधार विमान अपहरण, 2001 में भारतीय संसद पर हमला, 2008 में मुंबई में आतंकी हमला शामिल हैं. धुरंधर फिल्म में 26/11 मुंबई आतंकी हमले का सीक्वेंस रखा गया था. आर. माधवन ने बताया कि इस फिल्म के कुछ सीन ने हर कलाकार की आंखों में आंसू ला दिए थे. फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ के नाम से अगले महीने मार्च में सिनेमाघरों में आएगा. धुरंधर मूवी का बजट करीब 280 के आसपास का था. मूवी अब तक ₹1,300 से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *