Sunday, 26 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

आलिया भट्ट का हीरो, जिसे पिता ने लॉन्च करने से कर दिया था इनकार, फिर अपने दमपर बनाई इंडस्ट्री में पहचान


Last Updated:

वरुण धवन का नाम आज बॉलीवुड के सफल सितारों में लिया जाता है, लेकिन उनका सफर उतना आसान नहीं रहा. मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे होने के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनानी पड़ी. बिना पिता के लॉन्च के, मेहनत और टैलेंट के बल पर वरुण ने खुद को साबित किया और आज वह यंग जनरेशन के सबसे पसंदीदा स्टार्स में शामिल हैं.

नई दिल्ली. वरुण धवन आज बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं, लेकिन उनका सफर उतना आसान नहीं था जितना लोग समझते हैं. फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उन्हें अपना रास्ता खुद बनाना पड़ा.

वरुण, मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं. आमतौर पर माना जाता है कि स्टार किड्स को इंडस्ट्री में एंट्री आसानी से मिल जाती है, लेकिन वरुण के साथ ऐसा नहीं हुआ. कहा जाता है कि डेविड धवन चाहते थे कि उनका बेटा खुद मेहनत करे और अपने दम पर पहचान बनाए. इसी वजह से उन्होंने वरुण को खुद लॉन्च नहीं किया.

24 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्मे वरुण बचपन से ही फिल्मी माहौल में पले-बढ़े. उनके घर में बड़े-बड़े सितारों का आना-जाना लगा रहता था. ऐसे माहौल में उनका झुकाव फिल्मों की तरफ होना स्वाभाविक था. लेकिन उनके पिता चाहते थे कि पहले वह अपनी पढ़ाई पूरी करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वरुण ने मुंबई से अपनी शुरुआती पढ़ाई करने के बाद इंग्लैंड की Nottingham Trent University से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी करके जब वह भारत लौटे, तब लोगों को लगा कि अब डेविड धवन अपने बेटे को बड़े लेवल पर लॉन्च करेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

वरुण ने एक्टिंग में सीधे एंट्री लेने के बजाय फिल्म इंडस्ट्री को समझने का फैसला किया. उन्होंने करण जौहर के साथ फिल्म माई नेम इज खान में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान उन्होंने कैमरे के पीछे की बारीकियां सीखीं और फिल्ममेकिंग को करीब से समझा.

इसके बाद साल 2012 में करण जौहर ने उन्हें फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लॉन्च किया. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए. फिल्म हिट रही और वरुण रातोंरात युवाओं के फेवरेट बन गए.

इसके बाद वरुण ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां,बदलापुर, एबीसीडी 2, जुड़वा 2, अक्टूबर, और सुई धागा जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल किए. खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि सीरियस किरदारों में भी खुद को साबित किया.

उनके करियर का एक खास दौर वह रहा जब उनकी लगातार 11 फिल्में सफल रहीं. इस रिकॉर्ड ने उन्हें इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स की लिस्ट में ला खड़ा किया.<br />पर्सनल लाइफ की बात करें तो वरुण हमेशा अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहे. उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी की. दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे और फिर 2021 में शादी कर ली.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *