Sunday, 26 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘कांतारा’ मिमिक्री मामले में रणवीर सिंह को मिली राहत, कोर्ट ने रद्द की FIR, 4 हफ्तों में मंदिर जाने का दिया आदेश


Last Updated:

रणवीर सिंह को ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद में बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया है.साथ ही उन्हें मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में जाकर माफी मांगने का निर्देश भी दिया है.

ख़बरें फटाफट

‘कांतारा’ मिमिक्री मामले में रणवीर सिंह को मिली राहत, कोर्ट ने रद्द की FIRZoom

रणवीर के फैंस के लिए गुड न्यूज

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ कन्नड़ फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ से जुड़े विवाद में हुई FIR अब रद्द कर दी गई है. कर्नाटक हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज FIR को अब खारिज कर दिया है. साथ ही उन्हें इस कृत्य से धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाएं आहत करने के बाद माफी मांगने का निर्देश भी दिया है.

एफआईआर रद्द करने के बाद कोर्ट ने ये आदेश भी दिया है कि रणवीर सिंह को चार हफ्तों के अंदर मैसूर जाकर वहां स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी. यह निर्देश मामले के समाधान के तहत दिया गया है.

रणवीर को मिली बड़ी राहत

रणवीर सिंह ने मांगी थी माफी

गौरतलब है कि ये सारा विवाद इंटरनेशनल फिल्म ऑफ इंडिया 2025 के क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान हुआ था, जब रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा के एक सीन की मिमिक्री की थी. इस दौरान उन्होंने उस किरदार को ‘महिला भूत’ कहा और मजाकिया अंदाज में उसकी नकल की, जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई. इस विवाद के बाद रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका मकसद ऋषभ शेट्टी के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करना था, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना.

बता दें कि सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने कर्नाटक पुलिस पर भी तंज कसा. जस्टिस की यह प्रतिक्रिया तब आई जब शिकायतकर्ता वकील ने कहा कि कर्नाटक पुलिस रणवीर की चामुंडेश्वरी मंदिर यात्रा के लिए सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है. वह अभिनेता के वकील की उस बात का जवाब दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि सुरक्षा कारणों से अभिनेता अपनी यात्रा की तारीख तय नहीं कर पा रहे हैं.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *