Last Updated:
गुलशन कुमार की टी-सीरीज से जुड़े प्रमुख नामों में शामिल दर्शन कुमार का 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली में 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. भले ही वह हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे, लेकिन कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका योगदान बेहद अहम था. उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. सिंगर मीका सिंह समेत कई कलाकारों ने उन्हें एक नेकदिल और मददगार इंसान बताते हुए श्रद्धांजलि दी.

दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन हो गया.
नई दिल्ली. टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 18 अप्रैल, 2026 को 70 साल में अपनी अंतिम सांस ली. अभी तक उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. दर्शन कुमार के चले जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छा गया है. गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार ने भले ही कभी सुर्खियों का रुख नहीं किया, लेकिन टी-सीरीज को खड़ा करने और आगे बढ़ाने में उनका योगदान बेहद अहम रहा.
1983 में शुरू हुई इस म्यूजिक कंपनी को देश के सबसे बड़े म्यूजिक लेबल और फिल्म प्रोडक्शन हाउस में बदलने की यात्रा में वह लगातार जुड़े रहे. उनके निधन की जानकारी सबसे पहले सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि दर्शन कुमार बेहद नेक दिल इंसान थे, जो हमेशा नए कलाकारों की मदद के लिए आगे रहते थे.
सिंगर ने दर्शन कुमार को दी श्रद्धांजलि
मीका सिंह ने श्रद्धांजलि दी (फोटो साभार इंस्टाग्राम mikasingh)
म्यूजिक इंडस्ट्री में छाया मातम
इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें एक ऐसे मार्गदर्शक के रूप में याद कर रहे हैं, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर अनगिनत टैलेंट्स को आगे बढ़ाया.टी-सीरीज की कमान आज भूषण कुमार और कृष्ण कुमार के हाथों में है, लेकिन दर्शन कुमार लंबे समय तक कंपनी के फैसलों और दिशा देने में अहम भूमिका निभाते रहे. खासतौर पर पंजाबी और रीजनल म्यूजिक को बढ़ावा देने में उनका बड़ा योगदान माना जाता है.
दर्शन कुमार ऐसे परिवार से आते थे, जिसने इंडस्ट्री में बड़े उतार-चढ़ाव देखे. 1997 में उनके भाई गुलशन कुमार की हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था, लेकिन इसके बावजूद परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और काम को आगे बढ़ाया. गुलशन कुमार के निधन के बाद दर्शन कुमार ने टी-सीरीज की कमान संभाली और टी-सीरीज को देश की लीडिंग म्यूजिक कंपनी बनाया.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Leave a Reply