Sunday, 19 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

देवानंद की ऑनस्क्रीन बहन, विनोद खन्ना की बनी हिट हीरोइन, रेखा का रोल छोड़ा तो गाली-गलौज पर उतर आया डायरेक्टर


Last Updated:

जीनत अमाने ने अपने करियर में हमेशा वो ही काम किया, जो उन्हें अच्छा लगा. अपनी बेबाकी के चलते वह हमेशा सुर्खियों में रही है. रेखा की एक हिट फिल्म को भी उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन इसके बाद डायरेक्टर उनके साथ गाली-गलौज पर उतर आया था.

नई दिल्ली. 70 के दशक में मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई जीनत अमान के हर कोई नखरे उठाता था. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों को रिजेक्ट किया है. लेकिन साल 1975 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म रिजेक्ट की जिसके बाद डायरेक्टर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा था. (फोटो एआई की मदद से बनाई गई है.)

हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा जीनत अमान ने अपने करियर में हर बड़े स्टार के साथ काम किया है. देवानंद की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से तो वह रातोंरात स्टार बन गई थीं. अपने दौर की वह फैशन आइकन बन गई थीं.

बड़े पर्दे पर वो अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती थी. फिल्मों में उनके बोल्ड सीन देखकर तो लोग आंखें ढक लिया करते थे. साल 1978 में आई शशि कपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में तो उन्होंने भरभर कर बोल्ड सीन दिए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपने करियर में उन्होंने फिल्म हरे राम हरे कृष्णा, रोटी कपड़ा और मकान और धर्मवीर जैसी फिल्मों में कई दमदार रोल निभाए हैं. लेकिन अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला खुलासा किया था और बताया था कि एक फिल्म रिजेक्ट करने पर उन्हें गालियां सुननी पड़ी थी. हरे राम हरे कृष्णा में उन्होंने देवानंद की बहन का रोल निभाया था. 

फिरोज खान के साथ जीनत अमान ने कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन जब वह फिल्म धर्मात्मा बना रहे थे, तो उन्होंने रेखा वाला रोल जीनत अमान को ऑफर किया था. लेकिन एक्ट्रेस ने उसे रिजेक्ट कर दिया था.

‘शेमारू लाइफस्टाइल’ को दिए एक इंटरव्यू में जीनत अमान बताया था कि एक बार फिरोज खान ने उन्हें इस फिल्म के लिए कॉल किया था. लेकिन जीनत ने ये ऑफर ठुकरा दिया था. एक्ट्रेस बताती हैं कि उस वक्त फिरोज गाली-गलौच पर उतर आए थे, जिसके बाद वह हैरान रह गई थीं.

इतना ही नहीं, बाद में उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि जब वह फिल्म कुर्बानी बना रहे थे, तो उन्होंने दोबारा कॉल करके कहा था कि अब तो लीड रोल है, अब तो फिल्म करोगी न और इसके बाद वह विनोद खन्ना, फिरोज खान के साथ नजर आई थीं.

बता दें कि जीनत अमान ने एक वक्त के बाद इंडस्ट्री पर ऐसी धाक जमाई थी कि जिस मेकर्स की फिल्म में वह काम किया करती थीं, वो मालामाल हो जाता था. लोग उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए तरसा करते थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *