Last Updated:
आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ के शोर के बीच इस हफ्ते साउथ इंडियन सिनेमा के शौकीनों के लिए मनोरंजन का असली मेला लगने वाला है. तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की 8 बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनमें रोमांस और कॉमेडी से लेकर खौफनाक क्राइम थ्रिलर तक का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. तमिल फिल्म ‘हैप्पी राज’ जहां दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है, वहीं ‘यूथ’ जैसी फिल्में युवाओं की भावनाओं को छुएंगी.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धुरंधर 2 फिल्म गदर काट रही है. इस बीच साउथ सिनेमा मनोरजन का पूरा मेला लेकर रहा है.क्राइम और मिस्ट्री के शौकीनों के लिए मलयालम फिल्म कालम परंजा कथा और प्रतिछाया जैसी फिल्में इस वीकेंड को रोमांचक बनाने वाली हैं. साथ ही, कन्नड़ फिल्म चामय्या s/o रामचारी अपनी क्षेत्रीय विरासत और मर्डर मिस्ट्री के साथ एक अलग अनुभव देगी. कुल मिलाकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री इस हफ्ते हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आई है. यहां पर देखिए 8 साउथ फिल्मों की लिस्ट.
हैप्पी राज: ‘हैप्पी राज’ एक मजेदार रोमांटिक तमिल कॉमेडी ड्रामा है. मारिया राजा एलांचेजियन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जीवी प्रकाश कुमार मुख्य भूमिका में हैं. कहानी एक ऐसे युवक की है जिसका दिल बार-बार टूटता है, पर अंत में उसे अपनी पसंद की लड़की मिल ही जाती है. असली ट्विस्ट तब आता है जब उसे लड़की के घरवालों को मनाना पड़ता है, जिससे कई गुदगुदाने वाले और उलझन भरे हालात पैदा होते हैं. यह मूवी 27 मार्च को रिलीज हो रही है. (फोटो साभार: IMDb)
बैंड मेलम: तेलुगु दर्शकों के लिए ‘बैंड मेलम’ एक खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा लेकर आया है. यह बचपन के दो दोस्तों, गिरी और राजी की कहानी है, जिनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है. लेकिन जिंदगी के हालात और कुछ गलतफहमियां उन्हें अलग कर देती हैं. फिल्म दिखाती है कि कैसे किस्मत और संगीत का जादू उन्हें सालों बाद फिर से एक-दूसरे के करीब लाता है. यह प्यार और विश्वास की एक इमोशनल कहानी है जो 27 मार्च को रिलीज हो रही है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
चामय्या s/o रामचारी: कन्नड़ सिनेमा की यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा थ्रिलर है, जिसकी कहानी चित्रदुर्ग की विरासत से जुड़ी है. एक भव्य धार्मिक जुलूस के दौरान हुए एक रहस्यमयी कत्ल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, परिवार के छिपे हुए सच और पुराने विवाद सामने आने लगते हैं. यह फिल्म 27 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी. (फोटो साभार: IMDb)
यूथ: तमिल फिल्म यूथ अब तेलुगु डब होकर दर्शकों के बीच 26 मार्च को आ रही है. केन करुणास द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्रवीण नाम के एक 15 साल के लड़के की कहानी है. फिल्म में स्कूल लाइफ की मौज-मस्ती, छोटी-मोटी नोकझोंक और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को बखूबी दिखाया गया है. मुश्किलों और दिल टूटने के अनुभवों के बीच प्रवीण प्यार का असली मतलब समझता है. यह किशोर उम्र की भावनाओं को छूने वाली एक मासूम कहानी है. (फोटो साभार: IMDb)
कालम परंजा कथा: मलयालम सिनेमा की यह फिल्म केरल में हुए असली अपराधों से प्रेरित है. प्रसाद नूरनाड के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसे अपराधी की मानसिकता को कुरेदती है, जिसने दिनदहाड़े छह खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया था. फिल्म हिंसा और नैतिकता से जुड़े कई परेशान करने वाले सवाल खड़े करती है. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. (फोटो साभार: IMDb)
प्रतिछाया: मलयालम पॉलिटिकल थ्रिलर ‘प्रतिच्छाया’ में निविन पॉली एक दमदार भूमिका में हैं. कहानी एक टेक आंत्रप्रेन्योर की है जो अपने मुख्यमंत्री पिता की अचानक मौत के बाद राजनीतिक रणनीतिकार बन जाता है. उसे न सिर्फ अपने पिता की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करना है, बल्कि विरोधियों से अपने पिता की विरासत को भी बचाना है. यह फिल्म सत्ता और दिमाग के खेल की एक रोमांचक दास्तान है. प्रतिच्छाया मूवी 27 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी. (फोटो साभार: IMDb)
डर्बी: मलयालम फिल्म डर्बी कॉलेज लाइफ के शोर-शराबे और मस्ती को बड़े पर्दे पर उतारती है. सजील मम्पड के निर्देशन में बनी यह फिल्म कुछ दोस्तों की कहानी है, जो कॉलेज में अपनी ढोल-नगाड़ा बजाने वाली टोली बनाने की कोशिश करते हैं. इस जुनून के बीच आपसी कॉम्पिटिशन, मजेदार नोकझोंक और जबरदस्त एक्शन का तड़का देखने को मिलता है. यह मलयालम फिल्म 27 मार्च को रिलीज हो रही है. (फोटो साभार: IMDb)
सुयोधना: तेलुगु मिस्ट्री ड्रामा सुयोधना की कहानी काफी हटकर है. इसका मुख्य किरदार एक फोली आर्टिस्ट (फिल्मों में आवाजें पैदा करने वाला) है, जिसे बचपन से ही एक अनजान आवाज सुनाई देती है. उसकी जिंदगी में तब भूचाल आता है जब उस पर अपने ही पिता के खून का इल्जाम लग जाता है. वाईएस माधव रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 मार्च को थिएटर्स में आ रही है. (फोटो साभार: IMDb)
Leave a Reply