Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का राज, 12वें दिन डंके की चोट पर ‘केजीएफ 2’ को रौंद डाला, 900 करोड़ के करीब पहुंची कमाई


Last Updated:

आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. यह फिल्म हर बीतते दिन के साथ इतिहास रच रही है. भारतीय सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए इसने अब यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म की इस जबरदस्त रफ्तार ने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है. एक्शन और सस्पेंस का ऐसा तगड़ा मेल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिससे यह साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो गई है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' ने 12वें दिन 'केजीएफ 2' को रौंद डाला, 900 करोड़ के करीब पहुंची कमाईZoom

बॉक्स ऑफिस पर हर दिन डबल डिजिट में कमाई कर रही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. यह मूवी भारतीय दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर मूवी अब 900 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है. कमाल की बात यह है कि धुरंधर 2 पहले दिन से लगातार डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. हालांकि 12वें दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी कमी आई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ धीमी नहीं पड़ी है. जानिए ‘धुरंधर 2’ भारत में अब तक टोटल कितने करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 674.17 करोड़ बटोर कर अपनी धाक जमा ली थी. दूसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार कम नहीं हुई. नौवें दिन 41.75 करोड़, दसवें दिन 62.85 करोड़ और ग्यारहवें दिन 68.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 12वें दिन भी फिल्म ने 25.30 करोड़ की शुद्ध कमाई की है.

900 करोड़ के करीब पहुंचा ‘धुरंधर 2’ का बिजनेस

अब तक भारत में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 872.17 करोड़ तक पहुंच गया है. इसी के साथ इसने यश की ब्लॉकबस्टर केजीएफ चैप्टर 2 (859 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, फिल्म ने ‘आरआरआर’ (782.20 करोड़) और ‘कल्कि 2898 एडी’ (646 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है. हिंदी बेल्ट में भी फिल्म का जलवा बरकरार है, जहां इसने अल्लू अर्जुन की पु’ष्पा 2′ के 812.14 करोड़ की कमाई को पार कर लिया है. यहां तक कि ‘धुरंधर’ के दूसरे वीकेंड की 141.5 करोड़ की कमाई के मुकाबले इस फिल्म का प्रदर्शन कहीं ज्यादा बेहतर रहा है.

इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ना बाकी

रणबीर कपूर की इस फिल्म के सामने अभी भी कुछ बड़े पहाड़ बाकी हैं. इसे अभी धुरंधर पार्ट 1 के 895 करोड़ के आंकड़े को पार करना है. साथ ही एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ (1030 करोड़) और अल्लू अर्जुन की तेलुगु ब्लॉकबस्टर मूवी पुष्पा 2: द राइज (1,234.10 करोड़) जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड अब भी इससे आगे हैं.

क्या है धुरंधर फिल्म की कहानी?

बताते चलें कि धुरंधर फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आया था. कहानी एक अंडरकवर भारतीय खुफिया एजेंट (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जो भारत के खिलाफ रची जा रही आतंकी साजिशों को नाकाम करने के लिए ल्यारी के क्रिमिनल सिंडिकेट और पाकिस्तानी सियासी में घुसपैठ करता है. फिल्म में रणवीर का ये जासूसी अवतार दर्शकों को खूब पसंद आया था. सीक्वल में जसकीरत सिंह की रंगी के हमजा अली मजारी बनने की कहानी को बयां किया गया है. साथ ही दिखाया गया है कि वह भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मंसूबों पर कैसे पानी फेरता है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *