Sunday, 19 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Dhurandhar 2 Movie Collection Day 8: ‘धुरंधर 2’ के सामने पस्त हुई ‘जवान’, ‘स्त्री 2’ का भी चकनाचूर हुआ रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन हुई बंपर कमाई


Last Updated:

Dhurandhar 2 box office collection day 8: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के महज 8 दिनों में फिल्म ने 650 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर एक नया इतिहास रच दिया है. इस तूफानी रफ्तार के साथ आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ने ‘स्त्री 2’ और शाहरुख खान की ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड्स को धूल चटा दी है. अब यह भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिससे आगे अब सिर्फ इसी का पहला पार्ट ‘धुरंधर’ है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' के सामने पस्त हुई 'जवान', 'स्त्री 2' का भी चकनाचूर हुआ रिकॉर्ड, बॉकZoom

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन मोटी कमाई कर रही है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है. वर्किंग डेज शुरू होते ही फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन जलवा अब भी बरकरार है. शुरुआती चार दिनों में फिल्म ने ऐसी बढ़त बना ली है कि अब भी हर दिन यह आराम से 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही है. 8वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है और साथ ही दो बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि अब तक भारत में इस मूवी का कलेक्शन कितना करोड़ हो चुका है.

पेड प्रीव्यू से रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 43 करोड़ कमा लिए थे, जिसके बाद इसकी ग्रैंड ओपनिंग 102 करोड़ रही. इसके बाद लगातार दो दिनों तक फिल्म 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस करती रही और सोमवार को तो इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा मंडे कलेक्शन दर्ज कर सबको चौंका दिया. मंगलवार के बाद इसकी रफ्तार में थोड़ी कमी देखी गई और बुधवार को भी फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट है.

‘धुरंधर 2’ ने 1 हफ्ते में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा

गुरुवार को राम नवमी की छुट्टी का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला और सुबह से ही सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ी. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की ऑक्यूपेंसी दोपहर और शाम के शोज में 40 फीसदी से भी ऊपर रही. नतीजा यह रहा कि फिल्म ने गुरुवार को अकेले 49.70 करोड़ का नेट कलेक्शन कर डाला. इसी के साथ फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में भारत में 674.17 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है.

‘स्त्री 2’ और ‘जवान’ का टूटा रिकॉर्ड

दिलचस्प बात यह है कि बुधवार को ही ‘धुरंधर 2’ ने 600 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था और ऐसा करने वाली यह बॉलीवुड की पांचवीं फिल्म बन गई. इस रेस में इसने विक्की कौशल की ‘छावा’ (601 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है. गुरुवार का दिन तो इस फिल्म के लिए ऐतिहासिक रहा. सुबह के शोज के साथ ही इसने ‘स्त्री 2’ (627 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया और दोपहर 3 बजे तक शाहरुख खान की सबसे बड़ी बॉलीवुड ‘जवान’ (643 करोड़) की कुल कमाई का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.

‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में किया 1300 करोड़ का बिजनेस

बताते चलें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर सिंह के साथ-साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारों की फौज है. 19 मार्च को पर्दे पर आई इस फिल्म के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का बिजनेस किया था. ट्रेड पंडितों का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ अपने पहले पार्ट से भी कहीं आगे निकलने वाली है. चर्चा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसे लेकर कोई ऐलान नहीं किया है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *