Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

तीन साल में बनीं वो 3 थ्रिलर फिल्में, 4000 करोड़ कमाकर रचा इतिहास, तीनों खान पर पड़ीं भारी


Last Updated:

Sanjay Dutt Highest Grossing Movies : आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. रणवीर सिंह-अर्जुन रामपाल और संजय दत्त स्टारर स्पाई थ्रिलर एक्शन मूवी सिर्फ 7 दिन में 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. धुरंधर और धुरंधर 2 में रणवीर सिंह – अक्षय खन्ना के काम की खूब तारीफ हुई लेकिन संजय दत्त का स्वैग भी कम नहीं था. धुरंधर 2 में संजय दत्त ने चौधरी असलम के रोल में अपना स्वैग दिखाया. यह सच है कि उनकी छवि लार्जर दैन लाइफ की बन गई है. पिछले 45 साल के करियर उन्होंने 7 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. सबसे दिलचस्प तथ्य यह है कि उन्होंने पिछली 3 फिल्में निगेटिव रोल निभाए हैं. तीनों ही फिल्में उनके पूरे करियर में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्में बनीं. ये तीनों फिल्में कौन सी हैं, आइये जानते हैं……..

संजय दत्त ‘धुरंधर 2’ में चौधरी असलम के रोल में दर्शकों की तालियां बटोर रहे हैं. धुरंधर में भी उनके काम की बहुत तारीफ हुई थी. संजय दत्त ने 1981 में ‘रॉकी’ फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज किया था. फिल्म मैसिव हिट रही. 1982 में उन्होंने ‘विधाता’ फिल्म से खुद को सुपर स्टार के तौर पर स्थापित कर लिया. संजय दत्त ने अपने 45 साल के करियर में करीब 150 फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें जो पॉप्युलैरिटी निगेटिव रोल में मिली, वो किसी और जौनर में नसीब नहीं हुई. उनके पूरे करियर में तीन ऐसी फिल्में भी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की. इन तीनों ही फिल्मों में उनका किरदार निगेटिव शेड वाला था. ये फिल्में थीं : केजीएफ चैप्टर 2, धुरंधर और धुरंधर 2. इसके अलावा खलनायक और अग्निपथ में उनका रोल निगेटिव था.

संजय दत्त की एक खास फैन फॉलोइंग है. फैंस उन्हें प्यार से संजू बाबा बुलाते हैं. संजय दत्त ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे. उनकी पर्सनल लाइफ भी विवादों में रही है. उन्होंने मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम किया है, लेकिन तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आए हैं. चार दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने 135 से अधिक फिल्मों में काम किया है. संजय दत्त के करियर में एक दौर ऐसा भी आया जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं. हीरो के तौर पर प्रोड्यूसर उन्हें लेना नहीं चाहते थे. ऐसे में समय की नब्ज को संजय दत्त ने समझा. अपनी हीरो वाली इमेज को बदला. पर्दे पर कुछ ऐसा रूप दिखाया कि दर्शक भौचक रह गए.

हम बात कर रहे हैं 2012 में रिलीज हुई ‘अग्निपथ’ फिल्म की. इस मूवी में संजय दत्त ने विलेन कांचा चीना का रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीता था. यह मूवी संजू बाबा के करियर के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई. उनका डूबता हुआ करियर बचा ले गई. फिर तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. फिर से करियर का दूसरी पारी शुरू की. यह पारी कैरेक्टर रोल की थी. इस दौरान उन्होंने कॉमिक रोल भी किए लेकिन पॉप्युलैरिटी ‘विलेन’ की भूमिकाओं में ही मिली. ऐसी लंबी छंलाग लगाई कि अपने करियर में सबसे ज्यादा कमाऊ ब्लॉकबस्टर फिल्में दे डालीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

संजय दत्त ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में ‘अग्निपथ’ फिल्म को सबसे मुश्किल बताया था. दत्त ने कहा था, ‘अग्निपथ में मेरा जो किरदार था, मैं वैसा आदमी नहीं हूं. ऋतिक रोशन मेरे छोटे भाई जैसा है. उसे घसीटना, चाकू मारना….जब मैं डबिंग कर रहा था तो मैं अपने आपको देखकर खुद डर गया था.’ दिलचस्प बात यह है कि 71 करोड़ रुपये के बजट में बनी नई ‘अग्निपथ’ ने 194 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. 2012 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रही थी. यह फिल्म संजय दत्त के करियर के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई.

अग्निपथ में ‘कांचा चीना’ का कैरेक्ट बहुत ही अनप्रिडेक्टबल था. बहुत ही इंटेस किरदार था. दर्शकों को संजय दत्त यकीन दिलाने में कामयाब रहे कि अगर कोई कांचा चीना रहा होगा तो ऐसा ही रहा होगा. इस निगेटिव रोल के बाद संजय दत्त के करियर की गाड़ी दोबारा पटरी पर आ गई और सरपट दौड़ने लगी. संजय दत्त ने 2019 में फिल्म पानीपत में अहमद शाह अब्दाली का रोल निभाया था. यह भी एक निगेटिव किरदार था. फिल्म फ्लॉप रही लेकिन संजय दत्त को खूब सराहना मिली. वो अपनी एक्टिंग से अर्जुन कपूर पर भारी पड़े.

संजय दत्त ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि हीरो की एंट्री पर्दे पर धमाकेदार होनी चाहिए. संजय दत्त विलेन बने लेकिन उनकी एंट्री उसी तर्ज पर हुई. यही वजह रही कि उनका स्टारडम और फैन फॉलोइंग बढ़ती ही चली गई. फिर 2022 में आई वो फिल्म जिसने संजय दत्त की विलेन की छवि को साउथ में भी पॉप्युलर कर दिया. यह फिल्म थी : केजीएफ 2. केजीएफ 2 में ‘अधीरा’ का रोल संजय दत्त के लिए लार्जर दैन लाइफ साबित हुआ. उसके एंट्री, खौफनाक अंदाज लोगों के दिल में सिहरन पैदा कर गया.

केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया. फिल्म ने करीब 1250 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. यह संजय दत्त की पहली मूवी थी जिसने 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. ‘अधीरा’ के रोल के बारे में अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘अधीरा पार्टी वन में रॉकी को वापस लौटने का चैलेंज देकर जाता है. कहता है कि एक दिन मैं लौटकर आऊंगा. वो उस जमीन से प्यार करता है. मैंने कैरेक्टर और लुक पर खास काम किया था. अधीरा का कैरेक्टर और लुक बहुत ही पावरफुल था. मुझे खुशी हो रही है कि माचो गाइज जैसी 70 और 80 के दशक की हीरो वाली फिल्में फिर से पसंद की जा रही हैं.’

फिर आया वो साल जिसने संजय दत्त को उनके करियर की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म दी. बात हो रही है दिसंबर 2025 की जब आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर एक्शन मूवी ‘धुरंधर’ रिलीज हुई. इस फिल्म में संजय दत्त ने SP चौधरी असलम का किरदार निभाया. यह किरदार रियल लाइफ से इंस्पायर्ड ता. SP चौधरी असलम ने पाकिस्तान के कराची के ल्यारी इलाके में बड़े-बड़े ऑपरेशन चलाए. रहमान डकैत का एनकाउंटर किया. 1963 में जन्मे चौधरी असल्म ने 1980 में ASI के तौर पर सिंध पुलिस में शामिल हुए. 2000 के दशक में लयारी टास्क फोर्स का गठन हुआ. इसका नेतृत्व करते हुए कराची के ल्यारी में सक्रिय गैंग नेटवर्क के खिलाफ ऑपरेशन किए.

यह भी दिलचस्प है कि चौधरी असलम रियल लाइफ में संजय दत्त के फैन थे. संजय दत्त ने ही फिल्म में उनका किरदार निभाया है. धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1350 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. यह संजय दत्त के करियर की सबसे कमाई फिल्म थी. धुरंधर का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ के नाम से 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ. इस पार्ट में भी चौधरी असलम का टशन देखने को मिला. उनकी मौत का सीन भी दिखाया गया है. रियल लाइफ में 2014 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने एक बम धमाके में उनकी हत्या कर दी थी. कुछ इसी तरह का सीन फिल्म में दिखाया गया है. धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सिर्फ 7 दिन में 1000 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. यह संजय दत्त के करियर की तीसरी सबसे ज्याद कमाई करने वाली फिल्म है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *