Last Updated:
एक समय में बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट देने वाले इस हीरो के लिए पिछले कुछ साल बेहद मुश्किल साबित हुए हैं. एक के बाद एक बड़ी बजट की फिल्मों पर दांव लगाने के बावजूद नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आए. अलग-अलग मेकर्स ने 1280 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्मों की यह लंबी लिस्ट अब उनके करियर पर सवाल खड़े कर रही है. लेकिन अब एक्टर ने नई चाल चली हैं, जिससे लोगों को लग रहा है कि ये करिश्मा कर सकती है.
नई दिल्ली. कभी बॉक्स ऑफिस का सबसे भरोसेमंद चेहरा माने जाने वाला यह सुपरस्टार आज लगातार फ्लॉप और डिजास्टर फिल्मों के बोझ तले दबा नजर आ रहा है. पिछले कुछ सालों में इसकी 5 फिल्में फ्लॉप रहीं, जबकि 2 बड़े प्रोजेक्ट्स डिजास्टर साबित हुए. एक के बाद एक मेकर्स ने इन पर कुल मिलाकर करीब 1280 करोड़ रुपये दांव पर लगाया, जो सब चौपट साबित हुआ. हैरानी की बात ये है कि एक समय ऐसा था जब इस स्टार के नाम से ही फिल्में हिट हो जाया करती थीं, लेकिन बड़े बजट, एक्शन और स्केल के बावजूद दर्शकों से कनेक्शन टूटता दिख. लगातार गिरते कलेक्शन ने न सिर्फ मेकर्स बल्कि इस स्टार की स्टारडम पर भी सवाल खड़े कर दिए. अब सबकी नजरें इस पर हैं क्योंकि वापसी के लिए इस हीरो ने नया पैतरा अपनाया है.
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर एक जमाने में सिक्का खूब चलता था. लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी लगातार फ्लॉप और डिजास्टर फिल्मों ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. 7 फिल्मों पर करीब 1280 करोड़ रुपये का बजट डूबने के बाद अक्षय ने अब अपनी रणनीति पूरी तरह से बदल दी है. एक्शन और पीरियड ड्रामा को छोड़कर वह एक बार फिर अपनी सबसे मजबूत विधा कॉमेडी पर दांव लगा रहे हैं. आज उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई, जो इसी दिशा में एक बड़ा एक्सपेरिमेंट है.
साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले एक्टर अक्षय कुमार साल 2022 के बाद से हिट फिल्म की तलाश में हैं. साल 2022 में उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, राम सेतु इन तीनों फिल्मों से मेकर्स बजट भी नहीं निकाल सके. बच्चन पांडे का बजट 180 करोड़ था, सम्राट पृथ्वीराज का 300 करोड़ और राम सेतु का 150 करोड़ लेकिन ये तीनों फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल सकी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2023 में अक्षय कुमार की दो फिल्म रिलीज हुई. सेल्फी और मिशन रानीगंज दोनों फिल्म करीब 100 करोड़ के बजट में बनी. लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. एक फिल्म प्लॉप तो दूसरी डिजास्टर निकली.
साल 2024 बड़े मियां छोटे मियां और सरफिरा रिलीज हुई. फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का बजट 350 करोड़ और सरफिरा करीब 100 करोड़ में तैयार हुई. एक वर्ल्डवाइड 100-110 करोड़<br />कमा सकी तो दूसरी सिर्फ 22-25 करोड़. इस सभी फिल्मों से मेकर्स ने 1280 करोड़ रुपये लगाए लेकिन आधा भी मेकर्स नहीं कमा सके.
इन फिल्मों ने न सिर्फ प्रोड्यूसर्स को भारी नुकसान पहुंचाया, बल्कि अक्षय की सुपरस्टार इमेज को भी गहरा झटका दिया. ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसे बड़े बजट प्रोजेक्ट्स खास तौर पर डिजास्टर साबित हुए.
अक्षय ने बड़े एक्शन और भारी बजट की फिल्मों को छोड़ प्रियदर्शन के साथ हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ के साथ लौटे. अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी हैं. बजट करीब 120 करोड़ बताया जा रहा है. अक्षय ने हाल ही में कहा, ‘मैं अब वही करूंगा जो मुझे अच्छा लगे और दर्शक भी एंजॉय करें.बड़े बजट की जिम्मेदारी और प्रेशर अब नहीं उठाना चाहता.’
‘भूत बंगला’ उनके पुराने हिट फॉर्मूले कॉमेडी, हॉरर और परिवारिक मनोरंजन पर आधारित है. प्रियदर्शन के साथ ‘हंगामा’, ‘भागम भाग’ जैसी हिट फिल्मों के बाद यह जोड़ी फिर दर्शकों को हंसाने-डराने का मिश्रण दे रही है. कुल मिलाकर 1280 करोड़ का घाटा एक सबक है. स्टार पावर अकेले अब बॉक्स ऑफिस नहीं चला सकती. अच्छी कहानी और सही जॉनर ही सफलता की कुंजी है. अक्षय की यह नई पारी उनके करियर को फिर से पटरी पर ला पाएगी या नहीं, इसका फैसला दर्शक जल्द ही करेंगे.
Leave a Reply